लाइव न्यूज़ :

पोर्नोग्राफी मामले में कम नहीं हो रही हैं राज कुन्द्रा की मुश्किलें, पुलिस ने दो मोबाइल एप से 51 अश्लील फिल्में की बरामद 

By वैशाली कुमारी | Updated: August 1, 2021 14:38 IST

अश्लील फिल्में बनाने और उसे वितरित करने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जेल में हैं। राज कुंद्रा और उनके दोस्त रयान थोर्पे को पिछले महीने ही मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के दो मोबाइल एप से 51 अश्लील फिल्में जब्त की गईं हैं।उन्होंने कहा कि अश्लील वीडियो और कंटेंट के अलावा पेमेंट संबंधी जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। पोर्नोग्राफी से जुड़े इस पूरे मामले पुलिस राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता मान रही है

अश्लील फिल्में बनाने और उसे वितरित करने के मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा जेल में हैं। राज कुंद्रा और उनके दोस्त रयान थोर्पे को पिछले महीने ही मुंबई की क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पोर्नोग्राफी के मामले में राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने का आरोप है। हालांकि राज कुन्द्रा इसे नकारते आये हैं, उनका कहना है कि वे सिर्फ इरोटिक फिल्मे बनाते हैं। 

खबरो के अनुसार, मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा के दो मोबाइल एप से 51 अश्लील कंटेंट को जब्त किया है। सरकारी वकील अरुणा पई ने कोर्ट में कहा है कि हॉटशॉट एप से 51 अश्लील और आपत्तिजनक फिल्में जब्त की गईं हैं। रिपोर्ट के अनुसार उन फिल्मों के तार सीधे राज कुंद्रा से जुड़े हैं। साथ ही पुलिस ने फोन और स्टोरेज डिवाइस से कंटेंट भी कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा अरुणा पई ने ये भी कहा कि अश्लील वीडियो और कंटेंट के अलावा पेमेंट से संबंधित जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। 

इन धाराओं के तहत कार्रवाई

आपको बता दें कि राज कुंद्रा और रयान थोर्पे को क्राइम ब्रांच ने भारतीय दंड संहित की धारा 420 (धोखाधड़ी), 34 (कॉमन इंटेशन), 292 और 293(अश्लीलता और अभद्रता) के साथ ही इंफोर्मेशन एक्ट की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 

राज कुन्द्रा ने सेट किया था 2023 तक प्लान 

फिलहाल राज कुंद्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने अब तक उनके बारे में कई अहम खुलासे किये हैं। उनके वाट्सएप चैट से ये भी पता चला था कि राज ने अपनी कंपनी के लिए साल 2023 तक गोल सेट किया था और इतने समय में वो करीब 34 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाना चाहते थे। पोर्नोग्राफी से जुड़े इस पूरे मामले पुलिस राज कुंद्रा को मुख्य साजिशकर्ता मान रही है।

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!