लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस किम शर्मा ने बिजनेस मैन की लग्जरी कार पर जमाया कब्जा, धोखाधड़ी का केस दर्ज

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 4, 2018 20:11 IST

पुलिस ने किम से कार लौटाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। किम ने कहा कि रेंज रोवर कार उनके पति अली पंजानी ने उपहार में दी है। 

Open in App

मुंबई, 4 अप्रैलः एक्ट्रेस किम शर्मा फिलहाल भले ही रुपहले पर्दे से गायब हो लेकिन अन्य काम की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन पर एक बिजनेस मैन की रेंज रोवर कार पर कब्जा करने का आरोप है। किम शर्मा और उनके पति के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पुलिस ने किम से कार लौटाने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। बिजनेस मैन दिलीप कुमार ने जगह ना होने की वजह से किम शर्मा के घर कार खड़ी करने को दी थी। 

यह भी पढ़ेंः शर्लिन चोपड़ा का नहाते हुए बाथरूम का वीडियो हुआ वायरल!

क्या है पूरा मामला?

दिलीप कुमार का विदेश में बिजनेस है। वो मुंबई आते-जाते रहते थे इसलिए एक लग्जरी रेंज रोवर कार खरीद ली। मुंबई में उनका कोई स्थाई घर नहीं था इसलिए एक दोस्त के माध्यम से किम शर्मा के यहां गाड़ी पार्क किया करते थे। पिछले साल दिलीप को पता चला कि किम शर्मा उनकी कार का इस्तेमाल बिना उनकी अनुमति के कर रही हैं। दिलीप ने कार लौटाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः अर्जुन रामपाल के जीजा पर लगा एयरटोस्टेस की न्यूड तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप, केस दर्ज

इसके बाद बिजनेस मैन ने खार पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 406 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। लेकिन गलती से मामला किम शर्मा के पति अली पंजानी के खिलाफ दर्ज हो गया। उन्होंने फिलहाल केस किम शर्मा के नाम दर्ज करने की अर्जी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब पुलिस ने किम से कार लौटाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। किम ने कहा कि रेंज रोवर कार उनके पति अली पंजानी ने उपहार में दी है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम