लाइव न्यूज़ :

Bulbbul movie review: सस्पेंस, प्यार और इंतकाम के ट्विस्ट से भरपूर है अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म 'बुलबुल'

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 24, 2020 21:34 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के प्रोडक्शन हाउस की दूसरी वेब सीरीज बुलबुल (Bulbbul) आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज ह गई है। 'पाताल लोक' के बाद बैक-टू-बैक अनुष्का शर्मा की 'बुलबुल' दूसरी वेब सीरीज है।

Open in App
ठळक मुद्देतृप्ति और राहुल के अलावा अविनाश तिवारी, पाओली दाम और परमब्रत चटर्जी बुलबुल में निभा रहे मुख्य भूमिकासीरीज सुपरनैचुरल थीम पर आधारित है बुलबुलक्राइम, सस्पेंस, प्यार और इंतकाम के ट्विस्ट से भरपूर है बुलबुल

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के प्रोडक्शन हाउस की दूसरी वेब सीरीज बुलबुल (Bulbbul) आज से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। मालूम हो, 'बुलबुल' 'पाताल लोक' के बाद बैक-टू-बैक अनुष्का शर्मा की दूसरी वेब सीरीज है। फिलहाल, 'पाताल लोक' को भी फैंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस वेब सीरीज में जहां तृप्ति डिमरी बुलबुल के किरदार में हैं तो वहीं राहुल बोस महेंद्र की भूमिका में हैं।

इंतकाम के ट्विस्ट से भरपूर है सीरीज

तृप्ति और राहुल के अलावा अविनाश तिवारी, पाओली दाम और परमब्रत चटर्जी मुख्य भूमिका में हैं। अन्विता दत्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म की समय अवधि 1 घंटे 34 मिनट की है। ये सीरीज सुपरनैचुरल थीम पर आधारित है। बुलबुल क्राइम, सस्पेंस, प्यार और इंतकाम के ट्विस्ट से भरपूर है, जोकि दर्शकों को इसे देखने पर मजबूर करती है। बंगाल की 19वीं और 20वीं शताब्दी की पृष्ठभूमि पर बुलबुल की कहानी आधारित है। 

इसमें सत्या (अविनाश तिवारी) और बुलबुल (तृप्ति डिमरी)  के प्यार की कहानी को दिखाया गया है, लेकिन छोटी सी उम्र में ही बुलबुल का बाल विवाह महेंद्र (राहुल बोस) से हो जाता है। हालांकि, उसको लगता है कि उसकी शादी सत्या से हुई है। बड़े होते-होते बुलबुल की चाह जिद्द में बदलती हुई नजर आती है।  

मिस्ट्री और सस्पेंस का बेहतरीन जोड़

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

दरअसल, उसकी शादी काफी बड़े उम्र के आदमी महेंद्र से जरूरी होती है, लेकिन उसे पसंद सत्या होता है। ऐसे में बुलबुल और सत्या की मुलाकात लंबे समय तक नहीं हो पाती है। बाद में जब सत्या वापस हवेली आता है तो फिर से सब कुछ बदल जाता है। वेब सीरीज में बुलबुल का किरदार मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर है, जिसके लिए आपको ये सीरीज देखनी पड़ेगी।

टॅग्स :अनुष्का शर्माबॉलीवुड गॉसिपनेटफ्लिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई