लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में 'ब्रह्मास्त्र' का इवेंट करना पड़ा रद्द, सामने आई ये वजह, मेकर्स को हुआ इतने करोड़ का नुकसान

By अनिल शर्मा | Updated: September 5, 2022 09:12 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम में 10 से 12 हजार लोगों के आने की अनुमति थी लेकिन यहां 30 हजार से ज्यादा प्रशंसकों के पहुंचने की सूचना थी। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में है। हैदराबाद में होने वाले इस इवेंट में जूनियर एनटीआर और एसएस राजामौली भी पहुंचने वाले थे।

हैदराबादः ब्रह्मास्त्र फिल्म के रिलीज से पहले ही इसके निर्माताओं को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ा है। एक प्रमोशन कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है जिसकी वजह से निर्माताओं को डेढ़ करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। दरअसल आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और फिल्म मेकर करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंचे थे।

फिल्म में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में है। हैदराबाद में फिल्म के प्रमोशन का कार्यक्रम था जिसमें आरआरआर स्टार जूनियर एनटीआर और निर्माता एसएस राजामौली बतौर विशेष मेहमान शिरकत करने वाले थे। लेकिन इस कार्यक्रम को हैदराबाद पुलिस ने आखिरी समय पर रद्द कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक कार्यक्रम में क्षमता से अधिक भीड़ को देखते हुए इसे रद्द करना पड़ा। वहीं एक वजह ये भी सामने आई है कि पुलिस बल की कमी और सुरक्षा को देखते हुए भी कार्यक्रम को होने नहीं दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम में 10 से 12 हजार लोगों के आने की अनुमति थी लेकिन यहां 30 हजार से ज्यादा प्रशंसकों के पहुंचने की सूचना थी। हालांकि  इस इवेंट को ऑर्गनाइज करने वाली टीम ने इन सभी बातों को अफवाह बताया है। उनका कहना है कि हमने सभी चीजें तय प्रोटोकॉल के हिसाब से की थी।

टॅग्स :रणबीर कपूरजूनियर एनटीआरहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?