लाइव न्यूज़ :

Brahmastra Box Office Collection: 'ब्रह्मास्त्र' ने दो दिन के भीतर कमाए 160 करोड़, तमिलनाडु में तोड़ा रिकॉर्ड

By रुस्तम राणा | Updated: September 11, 2022 14:12 IST

रविवार दोपहर को, फिल्म के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने एक ग्राफिक ट्वीट किया, जो दर्शाता है कि फिल्म ने दुनिया भर में दो दिनों के भीतर 160 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म ने किया दावा, दुनिभार में दुनियाभर में कमाए 160 करोड़ रुपयेजबकि ब्रह्मास्त्र ने अपने ओपनिंग डे में 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी फिल्म ने जोरदार शुरुआत के दूसरे दिन दुनिया भर में 85 करोड़ की कमाई की

मुंबई: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने दो दिनों के भीतर बंपर कमाई की है। फिल्म में दोनों दिनों के भीतर दुनियाभर में 160 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। अयान मुखर्जी की फिल्म ने जोरदार शुरुआत के दूसरे दिन दुनिया भर में 85 करोड़ की कमाई की। अनुमान है कि फिल्म साप्ताहांत में 250 करोड़ रुपये कमा सकती है। 

बॉक्स ऑफिस में फिल्म का हिंदी संस्करण अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आश्चर्यचकित करने वाली ये बात है कि फिल्म के डब किए गए संस्करण ने शनिवार को तमिलनाडु में रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म में अपने ओपनिंग डे में 75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रविवार दोपहर को, फिल्म के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने एक ग्राफिक ट्वीट किया, जो दर्शाता है कि फिल्म ने दुनिया भर में दो दिनों के भीतर 160 करोड़ रुपये कमाए हैं।

फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब किया गया था, और सभी चार संस्करण अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। फिल्म में नागार्जुन की उपस्थिति और एसएस राजामौली द्वारा फिल्म प्रस्तुत करने के कारण तेलुगु संस्करण के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। लेकिन तमिलनाडु में फिल्म के कारोबार ने सभी को चौंका दिया है। 

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र ने शनिवार को तमिलनाडु में 1.9 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो राज्य में एक बॉलीवुड फिल्म द्वारा 'वॉर' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को पछाड़कर एक दिन में सबसे अधिक कमाई है। इससे पहले दिन में, BoxOfficeIndia.com की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि फिल्म के हिंदी संस्करण ने अकेले भारत में दो दिनों में 66.5 करोड़ रुपये कमाए हैं।

हालांकि फिल्म की कमाई के आंकड़ों पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। क्योंकि एक ओर सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बॉयकॉट अभियान भी चलाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय ने अभिनय किया है। जबकि अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और शाहरुख खान का फिल्म में विस्तारित कैमियो भी है।

टॅग्स :ब्रह्मास्त्रबॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचाररणबीर कपूरआलिया भट्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम