लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर छाया #boycottchhapaak, दीपिका पादुकोण को जेएनयू जाना पड़ा भारी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 8, 2020 10:24 IST

दीपिका जेएनयू में करीब 10 मिनट तक रूकीं । दरअसल दीपिका दिल्ली में अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं।

Open in App

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार को कुछ नकाब पहने लोग पहुंचे। इन लोगों ने जेएनयू के छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की है। ऐसे में छात्रों के साथ हुई हिंसा और छात्रों के समर्थन में दीपिका पादुकोण मंगलवार शाम को यूनिवर्सिटी पहुंची।

दीपिका जेएनयू में करीब 10 मिनट तक रूकीं। दरअसल दीपिका दिल्ली में अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। दीपिका की फिल्म छपाक  10 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हो रही है। ऐसे में दीपिका के जेएनयू पहुंचने पर कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर  #boycottchhapaak ट्रेंड करने लगा। इस ट्रेंड के साथ कुछ लोग दीपिका की आने वाली फिल्म छपाक का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में रविवार शाम हुई हिंसा, तोड़फोड़  बाद कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार (5 जनवरी 2020) शाम को जेएनयू परिसर में नकाब लगाए लोगों ने हमला किया। हमले में जेएनयू के कई छात्र और शिक्षक घायल हुए।  जेएनयू छात्र संघ ने एबीवीपी पर हमले का आरोप लगाया। हालांकि एबीवीपी ने आरोप से इनकार किया है। 

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि नकाबपोश हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग हो रही है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस