लाइव न्यूज़ :

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर भारी पड़ी 'उरी -सर्जिकल स्ट्राइक', जानें अब तक का कलेक्शन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 15, 2019 08:30 IST

नए साल के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' के बाद अब विक्की कौशल स्टारर 'उरी' भी जमकर कमाई कर रही है.

Open in App

नए साल के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' के बाद अब विक्की कौशल स्टारर 'उरी' भी जमकर कमाई कर रही है. सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित यह फिल्म पहले दिन से ही अनुपम खेर स्टारर 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर भारी पड़ गई है. 'उरी' ने पहले दिन 8.20 करोड़ रु. से बॉक्स ऑफिस पर अपना खाता खोला.

दूसरे दिन इसने करीब 12.43 करोड़ जुटाए. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक तीसरे दिन यानी कि रविवार को 'उरी' ने करीब 17 करोड़ का बिजनेस किया. इस तरह 3 दिन में फिल्म ने कुल 37 करोड़ के आस-पास कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में विक्की कौशल की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले-जुले रिएक्शन दिए लेकिन दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी अच्छी रही है.

फिल्म में यामी गौतम और परेश रावल भी मुख्य भूमिका में हैं. 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को करीब 800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. सितंबर 2016 को पाकिस्तानी आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया था. इसी पर यह फिल्म बनी है. दूसरी ओर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन से प्रेरित 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है.

फिल्म पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है. इस फिल्म में अनुपम खेर और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं. पहले दिन 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ने 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वीकेंड में फिल्म को फायदा मिला और इसने करीब 6 करोड़ रु. जुटाए. माना जा रहा है कि रविवार को भी फिल्म की कमाई करीब 6 से 7 करोड़ के बीच रही. डायरेक्टर विजय रत्नाकर गुट्टे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 23 करोड़ बताया जा रहा है. इस फिल्म को कुल 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है.

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनउरी : द सर्जिकल स्ट्राइकद एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार