लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: ‘गदर 2’ और ‘OMG 2’ ने की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी बिखेरे जलवे

By अनिल शर्मा | Updated: August 15, 2023 11:18 IST

साल 2001 में आई सनी देओल की फिल्म “गदर: एक प्रेम कथा” की सीक्वेल “गदर 2” ग्यारह अगस्त को रिलीज हुई थी। “गदर 2” के निर्माताओं ने एक प्रेस नोट में कहा, “हर बीतते दिन के साथ, फिल्म का दबदबा बढ़ता जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देपंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की तो इसने भी सोमवार को अच्छा कलेक्शन किया। ओएमजी 2 ने चौथे दिन 12.06 करोड़ का बिजनेस किया। सनी देओल की फिल्म ने सोमवार को 38.70 करोड़ की कमाई की। 

Gadar 2 Box Office Collection: कोविड-19 महामारी के बाद सिनेमाघर में रिलीज होने वाली सनी देओल की गदर 2 सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 11 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक सर्वाधिक व्यस्त सप्ताहांत रहा।  इस दौरान सनी देओल की फिल्म “गदर 2” ने करीब 174 करोड़ रुपये, जबकि अक्षय कुमार की “ओएमजी 2” ने 55.17 करोड़ रुपये कमाये।

बॉलीवुड के व्यापार को करीब से देखने वाले तरण आदर्श ने ट्वीट कर गदर 2 और ओएमजी 2 की सोमवार को कमाई के आंकड़े साझा किए हैं। तरण आदर्श ने गदर 2 को अजेय करार दिया। उन्होंने बताया कि गदर 2 ने सोमवार को ओपनिंग डे के करीब व्यापार किया। तरण ने बताया कि सनी देओल की फिल्म ने सोमवार को 38.70 करोड़ की कमाई की।  गौरतलब है कि गदर 2 ने रिलीज के दिन 40 करोड़ तो शनिवार 43.08 करोड़, रविवार 51.70 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में गदर 2 ने 4 दिनों के भीतर कुल 173.58 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

बात करें पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 की तो इसने भी सोमवार को अच्छा कलेक्शन किया। ओएमजी 2 ने चौथे दिन 12.06 करोड़ का बिजनेस किया। रिलीज के दिन इस फिल्म ने 10.26 करोड़ कमाए थे। वहीं शनिवार और रविवार क्रमशः 15.30 करोड़, 17.55 करोड़ की कमाई की।

 साल 2001 में आई सनी देओल की फिल्म “गदर: एक प्रेम कथा” की सीक्वेल “गदर 2” ग्यारह अगस्त को रिलीज हुई थी। “गदर 2” के निर्माताओं ने एक प्रेस नोट में कहा, “हर बीतते दिन के साथ, फिल्म का दबदबा बढ़ता जा रहा है।  पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘ओएमजी 2” वर्ष 2012 में आई फिल्म “ओएमजी- ओ माई गॉड!” की सीक्वेल है। यह फिल्म भी 11 अगस्त को ही रिलीज हुई थी।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?