लाइव न्यूज़ :

शादी की 22वीं सालगिरह पर श्रीदेवी को याद कर भावुक हुए बोनी कपूर, ट्विटर पर शेयर किया ये मैसेज

By भारती द्विवेदी | Updated: June 2, 2018 22:25 IST

अपनी 22 वीं सालगिरह के मौके पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट से एक उनकी एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही बेहद ही प्यारा मैसेज लिखा है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जून: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी को गुजरे 3 महीने से ऊपर हो चुके हैं। लेकिन किसी ना किसी रूप में उनका जिक्र होता रहा है। 2 जून को श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी की सालगिरह होती है। आज अगर श्रीदेवी जिंदा होती तो अपनी शादी के 22वीं सालगिरह मना रही होती। बोनी कपूर श्रीदेवी की मौत के बाद से लगातार उनके लिए प्यार जाहिर करते रहे हैं। अपनी 22 वीं सालगिरह के मौके पर बोनी कपूर ने श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट से एक उनकी एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही बेहद ही प्यारा मैसेज लिखा है। बोनी कपूर ने लिखा है- 'आज हमारी शादी के 22वीं सालगिरह होती। जान..मेरी वाइफ..मेरी सोलमेट, प्यार का प्रतीक, तुम्हारी हंसी और जिंदगी हमेशा मेरे अंदर बसेगी।'

बोनी कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें श्रीदेवी हंसती-खिलखिलाती नजर आ रही हैं। ये वीडियो उनके भांजे मोहित मारवाह की शादी की है। वीडियो में श्रीदेवी परिवार के अलग-अलग लोगों के साथ घूलते-मिलते दिख रही हैं। गौरतलब है कि मोहित मारवाह की शादी दुबई से हुई थी, जिसमें शामिल होने के लिए श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ गई थीं। शादी के बाद 24 फरवरी को श्रीदेवी की बाथटब में गिरने से मौत हो गई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :श्रीदेवीजाह्नवी कपूरट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?