लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह की '83' में बोमन ईरानी भी आएंगे नजर,निभाएंगे ये किरदार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 28, 2019 08:49 IST

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' में उनके साथ बोमन ईरानी नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्दे1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म की शूटिंग चल रही है वह पूर्व महान ओपनिंग बल्लेबाज और विकेट कीपर फारुख इंजीनियर का किरदार निभाएंगे

1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म की शूटिंग चल रही है. निर्देशन कबीर खान की इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अम्मी विर्क, चिराग पाटिल, जिवा और हार्डी संधू नजर आने वाले हैं.

कलाकारों की इस टुकड़ी में बोमन ईरानी भी शामिल हो गए हैं. वह पूर्व महान ओपनिंग बल्लेबाज और विकेट कीपर फारुख इंजीनियर का किरदार निभाएंगे. बोमन ने कहा, ''वह 1983 के विश्व कप के दौरान एकमात्र भारतीय कमेंटेटर थे. सह-कमेंटेटर ब्रायन जॉन्सटन के साथ उनकी कहानी मुख्य कथा के समानांतर चलती है.''

भारत और वेस्टइंडीज के बीच ऐतिहासिक विश्व कप फाइनल के दौरान, जॉनसन ने इंजीनियर से मजाक में पूछा था कि अगर भारत जीतता है तो क्या उस समय की प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी भारत में एक पब्लिक हॉलीडे घोषित करेंगी. इस पर इंजीनियर ने कहा था, ''वह इस शो की एक शौकीन श्रोता हैं और यह सुनने के बाद ही पब्लिक हॉलीडे घोषित कर देंगी.''

वास्तव में, इंजीनियर की यह भविष्यवाणी सही साबित हुई थी. बहरहाल, बोमन रविवार को ही लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर टीम में शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा, ''मैं यहां कुछ दिनों के लिए शूटिंग करूंगा और फिर मुंबई में टीम में शामिल हो जाऊंगा. एक महान किरदार को निभाना एक बेहद सम्मान की बात है.''

टॅग्स :रणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच