लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar:कोरोना से जंग में फिर से की शाहरुख ने मदद तो ऐश्वर्या पर भद्दे कमेंट करने वाले को अमिताभ ने दिया करारा जवाब, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 14, 2020 09:23 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से लड़ रहे लोगों की मदद में एक बार फिर से शाहरुख खान आगे आए हैंअमिताभ के पोस्ट पर ट्रोलर ने ऐश्वर्या को लेकर कमेंट किया तो बिग बी ने करारा जवाब दिया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

कोरोना से जंग के लिए एक बार फिर से आगे आए हैं शाहरुख खान, इस बार यूं की बड़ी मदद

कोरोना वायर्स की बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी तरफ से लगातार सहायता कर रहे। टाइम्स की खबर के अनुसार शाहरुख खान ने अब 25 हजार पीपीई किट दी हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि शाहरुख खान ने सरकार की मदद करने के लिए 25 हजार PPE किट दी हैं। एक्टर का आभार जताते हुए मंत्री ने ट्वीट भी किया है। 

बॉलीवुड डायरेक्टर ने सोनाक्षी की ऐसी फोटो की शेयर, भड़की एक्ट्रेस ने की शिकायत दर्ज तो फिल्म मेकर ने यूं दिया करारा जवाब

हाल ही में विवेक ने एक ट्वीट किया है। जिसमें सोनाक्षी नजर आ रही हैं। विवेक ने सोनाक्षी का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसे समय में कौन शूटिंग करता है?' इस फोटो में सोनाक्षी फोन पर बात कर रही हैं। उन्होंने ब्लैक टॉप के साथ सिल्वर स्कर्ट और श्रग पहना हुआ है।ऐसे में विवेक के इस ट्वीट से सोनाक्षी भड़क गई हैं। सोनाक्षी ने भी ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा है किअगर इस फोटो की डेट 5 नवम्बर 2019 है तो ये जरूर पुरानी ही होगी। वो भी क्या दिन थे। सोनाक्षी ने इस पर मुंबई पुलिस को ट्वीट करके शिकायत की है

बॉलीवुड डायरेक्टर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर साधा निशाना, लिखा- वह प्रदेश की जी भरकर... ये कम्बख्त समाचार वाले....

अनुभव सिन्हा ने हाल ही में ट्वीट किया है। अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर ट्वीट करते हुए लिखा, "मुझे यकीन है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी अब प्रदेश के लोगों की जी भर के सेवा कर रहे हैं।  ये कमबख़्त समाचार वाले बता नहीं रहे।

बॉलीवुड एक्टर ने निशाना साधते हुए कहा- कागज मिले...तो जवाब मिला-नफरत, भुखमरी और मौत मिली...

मशहूर अभिनेता मनोज जोशी ने हाल में ही इसे लेकर एक ट्वीट किया, जिस पर सुशांत सिंह ने उन्हें जवाब दिया।मनोज जोशी ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'कागज मिले कि नहीं इतने दिनो में?' उनके इस ट्वीट के बारे लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देने लगे। इसके बाद सुशांत सिंह ने जवाब देते हुए लिखा, 'कागजी वादे मिले, नफरत मिली, भुखमरी मिली, मौत मिली।

ऐश्वर्या राय पर ट्रोलर ने किया भद्दा कमेंट, ससुर अमिताभ बच्चन ने जवाब देकर कर दी बोलती बंद

हाल ही में अमिताभ ने बैशाकी की शुभकामनाएं दीं। अमिताभ के इस पोस्ट पर ट्रोलर ने ऐश्वर्या राय को घसीट लिया जिसका जवाब अमिताभ ने बखूबी दिया है। अमिताभ के पोस्ट पर अक्षय शर्मा नाम के ट्रोलर ने पूछा है कि  'ऐश्वर्या कहां है रे बूढ़े। अमिताभ ट्रोलर्स को जवाब नहीं देते हैं लेकिन इस पर उन्होंने रिप्लाई दिया है। बिग बी ने लिखा,-'वो वहां है, जहां आप कभी नहीं पहुंच पाएंगे, बाप रे बाप!' 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपशाहरुख़ खानअमिताभ बच्चनऐश्वर्या राय बच्चनअनुभव सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!