लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: डिजिटल पर रिलीज हो सकती है संदीप और पिंकी फरार और पूजा भट्ट ने शराब पीने पर किया ट्वीट, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 6, 2020 10:06 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा के पिता से लूटपाट हुई हैकोरोना पर बीएमसी फिल्मी पोस्टर जारी किए हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

क्या अब डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज होगी अर्जुन-परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार', मिला जवाब

 अर्जुन कपूर से हाल ही में पिंकविला से बात करते हुए पूछा गया कि क्या संदीप और पिंका फरार को ऑनलाइन रिलीज की प्लानिंग की जा रही है। इस पर एक्टर ने जवाब देते हुए कहा है कि मैं अपनी किसी भी फिल्म के खरीदने और बेचने में शामिल नहीं होता हूं। ये सब काम बस निर्माता देखते हैं।

कोरोना के कहर के बीच शराब की दुकानें खुलने पर भड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस - उस मूर्ख का नाम जानना है, जिसने...

सिमी गरेवाल (Simi Garewal) ने अपने ट्वीट में कई जगह शराब की दुकानें खोले जाने पर आपत्ति जताते हुए लिखा, "मुझे उस मूर्ख का नाम जानना है, जिसने यह निर्णय लिया कि महामारी के बीच शराब की दुकानें खोली जानी चाहिए। सिनी के इस ट्वीट पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

कोरोना के खिलाफ बीएमसी की दिखी अनोखी पहल, आप भी जानें क्या है खास

 कुछ पोस्टर्स जारी किए जो लोगों को मैसेज दे रहे हैं। हर एक पोस्टर में फिल्मी स्टाइल में डालयॉग को मैसेज में बदला गया है। फिल्म अमर प्रेम में राजेश खन्ना ने कहा था, 'पुष्पा.. मुझसे ये आंसू नहीं देखे जाते, आई हेट टियर्स।' इस सुपरहिट डायलॉग से प्रेरित होकर बीएमसी ने 'पुष्पा आई लव मास्क.. इसे पहन डालो' का पोस्टर बनाया है। इसके साथ ही मास्क के फायदे भी बताए हैं।

पूजा भट्ट ने किया Tweet लिखा- मैंने तीन साल से नहीं पी लेकिन जो पी रहे उन्हें...

पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैंने तीन साल से शराब को हाथ नहीं लगाया है और मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं उन लोगों में से नहीं जो अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है कि जो लोग परेशानी और मानसिक अवसाद से गुजर रहे हैं, खुद को उनसे श्रेष्ठ समझ रहे हैं।'

एक्ट्रेस के पिता के साथ हुई लूटपाट, तो अरविंद केजरीवाल को ट्वीट कर कहा- यही है आपकी सुरक्षा

मीरा चोपड़ा ने हाल ही में ट्विटर पर दिल्ली पुलिस और अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा है कि दिल्ली पुलिस मेरे पिता आज पुलिस कॉलोनी में टहल रहे थे। 2 लोग स्कूटर पर आए, उन्हें चाकू दिखाया और उनका फोन छीन लिया। क्या यही सुरक्षित दिल्ली की आप बात करते हैं? अपने इस ट्वीट में मीरा ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया है

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपपूजा भट्टअर्जुन कपूरपरिणीति चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!