लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: लॉकडाउन में सलमान खान के पिता से हुई बड़ी गलती, 95 साल की उम्र में मिथुन चक्रवर्ती के पिता का निधन, जानिए बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: April 22, 2020 18:06 IST

सलीम के मुताबिक उन्हें लोअर बैक प्रॉब्लम है। वह 40 साल से रोजाना सैर कर रहे हैं और अचानक छोड़ देंगे तो उनकी तकलीफ बढ़ सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया जरूरी पास भी उनके पास है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार चक्रवर्ती अब इस दुनिया में नहीं रहे।टीवी और फ़िल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी कुछ दिन पहले कंपनी वर्कस की परेशानी को कम करने के लिए अपनी सैलरी छोड़ने का फैसला किया था।पिछले दिनों साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस अमाला पॉल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई।

एक तरफ जहां सलमान खान लोगों से घर में रहने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके पिता सलीम खान पर लॉकडाउन तोड़ने का आरोप लगा है। सलीम खान इन दिनों बांद्रा के अपने घर पर हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, वहीं रहने वाले एक शख्स ने सलीम खान पर हर सुबह आधे घंटे वॉक पर जाने का आरोप लगाया है। शख्स ने कहा कि आम इंसान को बिना मतलब बाहर निकलने को मना किया जा रहा है तो क्या स्टार्स और उनकी फैमिली नियमों से ऊपर हैं?

वहीं इस मामले पर सलीम खान ने भी सफाई दी है। सलीम के मुताबिक उन्हें लोअर बैक प्रॉब्लम है। वह 40 साल से रोजाना सैर कर रहे हैं और अचानक छोड़ देंगे तो उनकी तकलीफ बढ़ सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया जरूरी पास भी उनके पास है। ऐसे में वह कोई नियम नहीं तोड़ रहे हैं। 

वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए सलमान खान ने हाल ही में एक गाना रिलीज किया है। इस गाने में सलमान खान लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते नजर आ रहे हैं। सलमान इस खाने को फैंस के सामने लेकर आ गए हैं। 'प्यार करो ना' गाना के बोल हैं। गाना गाने के बोल सलमान और हुसैन ने लिखे हैं। इसे साजिद वाजिद की जोड़ी ने कंपोज किया है। वहीं इस गाने को खुद सलमान खान ने ही गाया है। गाने का टीजर बीते दिन खुद सलमान खाने ने ही रिलीज किया था।

मिथुन चक्रवर्ती पर टूटा दुखों का पहाड़, मुंबई में हुई पिता की मौत, खुद बेंगलुरु में फंसे!

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार चक्रवर्ती अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार शाम को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बसंतकुमार चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से एक लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और मंगलवार शाम को  उनकी मौत हो गई।

परिवार वालों के लिए सबसे बड़ी दुख की बात यह रही कि इस दौरान मिथुन चक्रवर्ती भी पिता के साथ नहीं थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक मिथुन किसी शूट के सिलसिले में बेंगलुरु गए थे। लॉकडाउन होने के कारण वह वहीं फंस गए। हालांकि, पिता की मौत की खबर मिलने के बाद वह जल्द से जल्द मुंबई आने की कोशिश कर रहे हैं।

लॉकडाउन में एकता कपूर ने कंपनी के वर्कर्स लिए छोड़ी थी अपनी सैलरी, फिर भी अब कर्मचारियों की वेतन में हुई कटौती?

टीवी और फ़िल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी कुछ दिन पहले कंपनी वर्कस की परेशानी को कम करने के लिए अपनी सैलरी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बावजूद अब ऐसी खबरें आ रही है कि बालाजी स्टूडियो अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रहा है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, बालाजी स्टूडियोज ने अपने कर्मचारियों के वेतन में तीन महीने के लिए कटौती कर दी है। यह कटौती कर्मचारियों के पद के हिसाब से निर्धारित किया गया है। जिसकी जितनी अधिक सैलरी उसके वेतन से उतनी अधिक पैसे काटे जाएंगे।

खबरों की मानें तो 20 से 50 प्रतिशत तक के वेतन की कटौती की जाएगी। इसके तहत 12 लाख रुपये पैकेज लोगों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती होगी। जबकि 12 लाख से 36 लाख पैकेज वाले लोगों के वेतन में 25 प्रतिशत वेतन कट होगा। जबकि वरिष्ठ प्रबंधन अपना आधा वेतन ही लेंगे। कोरोना की वजह से देश के साथ-साथ मनोरंजन जगत की आर्थिक स्थिति पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है।

शादी की तस्वीरें वायरल होने पर फूटा एक्ट्रेस अमाला पॉल का गुस्सा, कहा- ये सब झूठ है, मैं अब तक कुंवारी हूं..

पिछले दिनों साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस अमाला पॉल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। इन तस्वीरों को देखकर कहा जा रहा था कि अमाला पॉल ने शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर फैंस अमाला पॉल को उनकी शादी की बधाइयां भी देने लगे थे। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर हैरान करने वाले बयान दिया है। 

मुंबई बेस्ड सिंगर भविंदर सिंह के साथ अपनी शादी की खबरों को अमाला पॉल ने अफवाह करार दिया। अमाला ने कहा कि अभी उनकी शादी नहीं हुई है, वह अपनी फिल्मों में बिजी हैं और जब शादी होगी तो वह इस बात की जानकारी खुद मीडिया को दे देंगी। अमाला के मुताबिक उनके शादी का अभी सही समय नहीं है, उन्हें अभी अपने करियर पर फोकस करना है। 

लोगों की हिम्मत बढ़ाने के लिए कमल हासन ने गाया एक आशावादी गाना, कई बड़े साउथ स्टार्स ने दिया साथ

कोविड-19 महामारी को विषय बनाकर दिग्गज अभिनेता कमल हसन द्वारा लिखे गए गीत को देश के जाने-माने सितारों ने अपनी आवाज दी है। कमल हसन मानते हैं कि कलाकार अमेशा आशा की किरण बनकर उभरते हैं। कमल हसन के इस गीत को संगीतकार शंकर महादेवन, युवान शंकर राजा, आर अनिरुद्ध, संगीतकार बॉम्बे जयश्री, अभिनेता सिद्धार्थ, एंड्रिया और श्रुति हासन ने अपनी आवाज़ दी है। यह गीत लिखने के साथ हसन ने इसे गाया भी है। हसन के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार "अरीवम अनबम" (ज्ञान और प्यार) शीर्षक वाला यह गीत बृहस्पतिवार को रिलीज किया जाएगा।       

विज्ञप्ति में कहा गया है, "कमल हासन द्वारा लिखा गया गीत लोगों में आशा और सद्भावना का संचार करेगा। लोगों को यह विश्वास दिलाएगा कि हम एक देश के रूप में इस आपदा को झेल सकते हैं।" विज्ञप्ति की मानें तो जिन्होंने भी इस गीत में सहयोग किया वे सभी अलग-अलग स्थानों से शूटिंग कर रहे थे और तकनीकी टीम की मदद से इसे एक गीत के रुप में पेश किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "कलाकार हमेशा आशा के बीज बोते हैं। यह गीत हमें इस कठिन दौर को पार करने की ताकत देगा।" जिब्रान ने इस गीत का संगीत तैयार किया है और वह इसे बृहस्पतिवार को जूम एप पर हसन के साथ रिलीज करेंगे।  वीडियो में संगीतकार देवी श्री प्रसाद, सिड श्रीराम, लिडियन और मुगेन राव भी हैं। 

टॅग्स :सलमान खानमिथुन चक्रबर्तीएकता कपूरकमल हासनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!