Bollywood Taja Khabar: रणबीर ने विसर्जित कीं ऋषि कपूर की अस्थियां और आई फॉर इंडिया से कलाकारों ने जुटाए करोड़ों रुपये, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 4, 2020 10:04 AM2020-05-04T10:04:16+5:302020-05-04T10:04:16+5:30

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Bollywood Taja Khabar: rishi kapoor ashes immersed by ranbir and i for india concert stars raised funds entertainment news | Bollywood Taja Khabar: रणबीर ने विसर्जित कीं ऋषि कपूर की अस्थियां और आई फॉर इंडिया से कलाकारों ने जुटाए करोड़ों रुपये, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

इंस्टाग्राम फोटो

Highlightsरामायण के रावण के निधन की हाल ही में झूठी खबर उड़ी थीरणबीर कपूर ने परिवार के साथ ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित कर दी हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

I For India के जरिए कोरोना की जंग में एक साथ उतरे दिग्गज कलाकारों ने दी प्रस्तुति, कॉन्सर्ट के जरिए जुटाए इतने करोड़ रुपये

देश इस दिनों कोरोना से जंग लड़ रहा है। ऐसे में सिने जगत के दिग्गज सितारे भी लोगों की  जमकर मदद कर रहे हैं। ऐसे में कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए फेसबुक पर हिंदी फिल्म जगत और दुनियाभर के 85 कलाकारों ने साथ मिलकर वर्चुअल कॉन्सर्ट आई फॉर इंडिया का आलोजन किया है।  फेसबुक पर महज चार घंटे में ने इसके जरिए करोड़ों की सहायता राशि जुटा ली गई है।

दीपिका पादुकोण ने कच्चे आम की प्लेट की शेयर, तो फैंस ने पूछा-क्या जल्द मिलेगी गुड न्यूज

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने लाल मिर्च पाउजर से लिपटे कच्चे आम की प्लेट शेयर की है। जिसके बाद फैंस उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने लगे हैं। लॉकडाउन में उन दिनों सेलेब्स पूरी तह से घर में बंद हैं , तो वह अलग अलग तरीकों से फैंस जुड़ रहे हैं। दीपिका भी फोटो आदि डालकर फैंस से जुड़ी हुई हैं।करीना कपूर ने हाल ही में लाल मिर्च पाउडर और नमक लगे हुए कुछ कच्चे आमों की फोटो शेयर की थीं,अब दीपिका पादुकोण ने भी उनसे मिलता-जुलता पोस्ट शेयर किया हैं। 

रामायण के रावण हैं सकुशल, निधन की झूठी खबर हुई वायरल

 इसी बीच  'रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी को लेकर उनके निधन की खबर आईं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया था। अब खबर है कि उनके निधन को लेकर अफवाह उड़ाई गई। अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाह के बारे में उनके भतीजे ने खुलासा किया है।

ऋषि कपूर की बात करके रोने लगे अमिताभ बच्चन, वीडियो में देखें किस तरह से कही दिल की बात

अब अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वो अपने ब्लॉग पर लिखी बातों को पढ़ रहे हैं। इसमें उन्होंने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के बारे में बचपन से लेकर उन्हें रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) होने का पता चलने तक की बातों का जिक्र है। वीडियो के आखिर में अमिताभ को भावुक होते हुए देखा जा सकता है, उनकी आंखें भर आती हैं।

ऋषि कपूर की बेटे रणबीर कपूर ने विसर्जित कीं अस्थियां, परिवार के साथ खास समय में आलिया भट्ट भी रहीं साथ

अब ऋषि कपूर की अस्थियों को मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया है।  पिता की अस्थियों को विसर्जित करने के लिए एक्टर रणबीर कपूर के साथ उनकी बहन रिद्धिमा कपूर मां नीतू कपूर पहुंची थीं। परिवार के साथ इस समय भी आलिया भट्ट नजर आईं। आलिया के अलावा अयॉन मुखर्जी में नजर आए

Web Title: Bollywood Taja Khabar: rishi kapoor ashes immersed by ranbir and i for india concert stars raised funds entertainment news

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे