लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: पूनम पांडे हुईं गिरफ्तार, तो रजनीकांत ने सरकार को दी चेतावनी-पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 11, 2020 09:50 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देरजनीकांत ने तमिलनाडु सरकार को दी चेतावनीलॉकडाउन उल्लंघन करने पर पूनम पांडे हुईं गिरफ्तार

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

आलिया भट्ट की मां ने लॉकडाउन के लिए सरकार पर उठाए सवाल, फिर बाद में की तारीफ

सोनी राजदान लॉकडाउन के फैसले को गलत बताते हुए ट्वीट किया, 'आप इतनी बड़ी आबादी को बिना किसी ठोस योजना के लोकडॉउन के तहत बंद नहीं कर सकते। जो कमा नहीं सकते, जो खा नहीं सकते, उनके बारे में सोचना जरूरी है, उनके लिए योजना बनाना जरूरी है। लेकिन हैं कहा ऐसी कोई योजना?'

T-Series का ऑफिस हुआ सील, बिल्डिंग में रहने वाला केयरटेकर निकला कोरोना पॉजिटिव

दरअसल टी-सीरीज के मुंबई कार्यालय को बीएमसी के सील कर दिया है। टाइम्स की खबर के अनुसार  इसकी देखभाल करने वाले कर्मचारियों में से एक सदस्य को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इसी के बाद अंधेरी स्थित प्रोड्यूसर भूषण कुमार की कंपनी का ऑफिस सील कर दिया गया। 

Poonam Pandey Arrest: पूनम पांडे मुंबई में हुईं गिरफ्तार, जानिए क्या है कारण?

 फैंस के दिलों पर राज करने वाली पूनम पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी का कारण बेहद की चौंकाने वाला है।कॉन्ट्रोवर्शियल मॉडल पूनम को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वजह से मुंबई में गिरफ्तार किया गया है। खबर के अनुसार पूनम पांडे रविवार शाम  लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करती पाई गईं थीं।

मनमोहन सिंह हुए अस्पताल में भर्ती तो बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर ने मांगी सलामती की दुआ, लिखा-आप थोड़े शब्दों में इतिहास को याद....

विशाल ने ट्वीट करके अपनी बात रखी है। विशाल मे लिखा है कि जल्दी से ठीक हो जाओ, डॉ। मनमोहन सिंह जी। आप थोड़े शब्दों में इतिहास को याद करने के बारे में सही थे।आपके उत्तराधिकारियों ने भारत को आर्थिक रूप से बर्बाद कर दिया है और एक बार के महान राष्ट्र का सामाजिक स्तर बना दिया है।हमें आपकी समझदारी और करुणा पहले से कहीं ज्यादा चाहिए, इसलिए कृपया अच्छी तरह से रहें।

रजनीकांत ने तमिलनाडु में शराब की दुकानें खोले जाने पर सरकार को दी चेतावनी, कहा-उन्हें सत्ता वापसी का सपना....

रजनीकांत ने एक ट्वीट में कहा कि अगर ऐसी परिस्थितियों में शराब की दुकानें खुलती हैं, तो उन्हें सत्ता वापसी का सपना भूल जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वे अपने खजाने को भरने के लिए दूसरे अच्छे तरीके खोजें। उन्होंने लिखा, 'कृपया कोष भरने के बेहतर रास्तें ढूंढें।'

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपपूनम पांडेरजनीकांतसोनी राजदान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!