लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: सुशांत के पक्ष में उतरीं मायावती,स्वरा भास्कर की शिकायत के बाद कंगना के खिलाफ एक्शन -पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2020 12:02 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती बिग बी ने अब डॉक्टर्स और नर्सेज का शुक्रिया अदा किया हैसुशांत केस में हर रोज नया मोड़ आता नजर आ रहा है

 Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

  सुशांत सुसाइड केस पर मायावती ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथों, कहा-बेहतर है कि सीबीआई जांच हो... महाराष्ट्र सरकार गंभीर हो...

सुशांत केस की जारी कार्यवाही के बीच बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट करके लिखा है कि बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशान्त सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जाँच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जाँच सीबीआई ही करे।

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस - वो 7 बातें जो सुसाइड पर खड़ा करती हैं बहुत बड़ा सवाल

वहीं सुशांत के पिता के द्वारा करवाई गई एफआईआर के बाद से  सुशांत की सुसाइड पर भी लोग अब पूरी तरह से सीबीआई जांच ही चाहते हैं।लेकिन महाराष्ट्र सरकार इसके पक्ष में नहीं  है। ऐसे में पूरे मामले में मुंबई पुलिस के रोल पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं और रिपब्लिक टीवी ने कुछ इस केस में कुछ बड़े सवाल एकदम साफ खड़े किए हैं -

स्वरा भास्कर की शिकायत के बाद कंगना के खिलाफ एक्शन, डिलीट किया गया ये खास ट्वीट

वहीं,खबरों की मानें तो स्वरा के रिक्वेस्ट के बाद ट्विटर ने कंगना के ट्वीट को हटा दिया है। दरअसल कंगना की टीम ने एक ट्वीट किया है जो स्वरा को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। कंगना की टीम ने अपने इस ट्वीट में एक पाकिस्तानी को कंगना के मसले में दख़ल न देने की सलाह दी थी। स्वरा ने कंगना के इस ट्वीट को रिपोर्ट किया था, साथ ही उन्होंने दूसरे ट्विटर यूज़र्स से भी इसे रिपोर्ट करने के लिए कहा था। स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैंने इस ट्वीट को रिपोर्ट कर दिया है, इसमें नस्लभेदी टिप्पणी की गई है। आप सब भी इसे रिपोर्ट करें।"

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: आत्‍महत्‍या नहीं सुशांत का हुआ है मर्डर, बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्‍वामी ने ग‍िनाए ये 24 कारण

बीजेपी राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने 30 जुलाई की सुबह सबूतों के साथ सुशांत सिंह रापजूत की मौत पर ट्वीट किया है। सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे ऐसा क्यों लगता है कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ है....।' इस  ट्वीट के साथ सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक सबूत की लिस्ट भी शेयर की है। जो सुशांत के मर्डर की तरह इशारा करते हैं। इस लिस्ट में सुब्रमण्यम स्वामी ने उन 26 बिन्दुओं पर डिटेल में प्रकाश डाला है जो कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर की तरफ इशारा करते हैं।

कोरोना से जूझ रहे महानायक अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर्स और नर्सेज को बताया भगवान दूत, सोशल मीडिया पर दिया ये खास संदेश

अमिताभ बच्चन ने हॉस्पिटल से ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, "वे अत्याधिक परिस्थितियों में भी काम करते हैं, ताकि हम सुरक्षित रह सके। सफेद पीपीई किट पहने डॉक्टर, नर्स, सहायक कर्मचारी  सब भगवान के दूत हैं, फिर भी वह उनके लिए प्रार्थना करने का समय निकालते हैं, जिनके इलाज के लिए वह संघर्ष कर रहे हैं,उनके मरीज। उनकी हाथ जोड़कर यही दुआ होती होगी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच