लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: करण ने कंगना को कहा था बॉलीवुड छोड़ने को, ईशा देओल के घर पहुंचा कोरोना-पढ़ें बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 20, 2020 10:00 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्दे करण जौहर का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कंगना के बॉलीवुड छोड़ने की बात रह रहे हैंस्वरा भास्कर ने कंगना को अपने ही अंदाज में जवाब दिया है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

कंगना के द्वारा छोड़े गए विवाद पर महेश भट्ट ने कहा- मैं नहीं चाहता दुनिया मुझे अच्छे इंसान के रूप में याद करे....

महेश भट्ट ने अपने ट्वीट में लिखा, मैं नहीं चाहता कि आने वाली पीढ़ी मुझे याद रखे। मैं नहीं चाहता कि दुनिया मुझे एक पवित्र शख्स के तौर पर याद करे। आप खुद को याद रखने के लिए सबकुछ करते हैं। आप चाहते हैं कि आपके नाम पर एयरपोर्ट, टिकट, स्मारक बनें। लेकिन स्थायित्व नामुमकिन है। स्थायित्व की खोज ही इंसान के लिए त्रासदी है।

नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर से बेबी बंप दिखाती आईं नजर, तो हार्दिक पंड्या ने आंखों से यूं बरसाया प्यार...देखें PHOTO

हाल में हार्दिक के घर में नताशा के लिए बेबी शावर होस्ट किया गया था, इस दौरान पूरा पांड्या परिवार मौजूद था। लॉकडाउन के दौरान हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा की प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। अब इस क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर बेहद क्यूट फोटो पोस्ट की है. इस तस्वीर में दोनों प्रेमी जोड़े एक दूसरे की आंखों में मोहब्बत की निगाह से देख रहे हैं।

सामने आया करण जौहर का एक पुराना वीडियो, डायरेक्टर ने कहा था- कंगना को दिक्कत है तो इंडस्ट्री छोड़ कुछ और करें ....

करण जौहर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करण जौहर करते हैं, 'कंगना को विक्टिम और वुमेन कार्ड खेलता देखकर मैं पूरी तरह से थक चुका हूं। आप हमेशा तो विक्टिम नहीं हो सकते हैं और सबको हमेशा यही कहानी नहीं सुना सकते हैं कि कैसे आपको इस बुरी दुनिया ने और इंडस्ट्री ने डराया और धमकाया हुआ है।

कंगना ने स्वरा को बताया बी ग्रेड एक्ट्रेस तो अभिनेत्री ने कहा- मुझे लगता है कि ये मेरे लिए .....

कंगना को स्वरा भास्कर ने जवाब देते हुए लिखा - बी ग्रेड एक्ट्रेस, बिना काम की आउटसाइडर लेकिन आलिया और अनन्या से खूबसूरत। मुझे लगता है कि ये मेरे लिए तारीफ ही बोली गई। धन्यवाद कंगना। मुझे लगता है कि तुम एक बेहतरीन, शानदार और खूबसूरत अभिनेत्री हो। हमेशा चमकती रहो

देओल परिवार के इस सदस्य के घर पहुंचा कोरोना, बीएमसी ने सील किया बंगला

ईशा देओल का बंगला जरूर कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गया है, मगर अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि उनके घर में कौन पॉजिटिव निकला है. कुछ दिनों पहले भी मीडिया में हेमा मालिनी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनका हालचाल पूछते नजर आए थे। ऐसे में अपनी मॉम की सेहत को लेकर अफवाह फैलाने वालों को ईशा ने फटकार लगाते हुए कहा था कि उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपकंगना रनौतस्वरा भाष्करमहेश भट्टकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!