लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar:बहन के पक्ष में उतरीं कंगना और जयरा वसीम को है खुदा का खौफ, पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2020 17:21 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देबहन रंगोली का ट्विटर सस्पेंड होने के बाद कंगना पक्ष में उतरी हैंजायरा वसीम ने एक बार फिर से पोस्ट करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं।

शाहिद कपूर ने मीरा के साथ का बेड का वीडियो किया शेयर, वाइफ को कहा- Sexy

सेलेब्स इन दिनों लॉकडाउन के कारण घरों में कैद हैं। ऐसे में एक्टर शाहिद कपूर अपने फैंस के लिए लगाकार वीडियोज और फोटोज शेयर कर रहे हैं।शाहिद को अच्छे से पता है कि फैंस से कैसे कनेक्ट हुआ जाए वह इसका कोई मौका भी नहीं छोड़ते हैं।  शाहिद इन दिनों पत्नी मीरा के साथ निजी वक्त गुजार रहे हैं। इसका प्रूफ हाल ही में खुद शाहिद ने दिया है। शाहिद ने एक खास वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शाहिद कपूर ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो  में शहीद कपूर अपनी पत्नी मीरा के साथ हैं। वीडियो नें देख सकते हैं कि  मीरा बेड पर अपने मोबाइल के में बिजी हैं तो वहीं शाहिद वीडियो बनाते हुए कहते हैं।

केएल राहुल को रोमांटिक अंदाज में अथिया शेट्टी ने किया B'day विश, प्यार में डूबा नजर आया कपल

अथिया ने केएल राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस फोटो में दोनों का प्यार भरा अंदाज नजर आया है। आथिया ने एक तस्‍वीर पोस्‍ट की है जिसमें वह राहुल के कंधे पर हाथ और अपना चेहरा रखकर हंस रही हैं, वहीं राहुल मुस्‍कुरा रहे हैं। यह सेल्‍फी राहुल ने ही खींची है। अथिया की ये फोटो सोशल मीडिया पर छा गई है।

कंगना रनौत बहन रंगोली के पक्ष में उतरी कहा- PM व RSS को आतंकवादी कह सकते लेकिन आतंकवादियों को....

हाल ही में विवादित टिप्पणी करने के बाद रंगोली की ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हो गया है। ऐसे में अब कंगना ने वीडियो शेयर करके बहन का पक्ष लिया है।कंगना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लिखा है कि परसो मेरी बहन रंगोली ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने खासतौर पर कहा था जो लोग डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं, उनको गोली मार देनी चाहिए। लेकिन फरा अली खान जो सुजैन खान की बहन हैं और डायरेक्टर रीमा काटकी जी ने उन्होंने झूठा दावा किया है, रंगोली ने मुस्लिम समुदाय को के लिए कहा है, लेकिन अगर ऐसा कुछ भी कहा है तो मैं और रंगोली सामने से आकर माफी मांगेंगे।

जायरा वसीम को है खुदा का खौफ, लिखा-लोग मेरी तारीफ न करें बल्कि अल्लाह से प्रार्थना करें और मेरी कमियों पर...

 हाल ही में जायरा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके सुर्खियां बटोर ली हैं।हाल ही में सोशल मीडिया में जायरा ने एक पोस्ट शेयर किया है और अपनी बात एक बार फिर से रखी है। पूर्व एक्ट्रेस ने लिखा है कि मैं दिल से लोगों के प्यार को स्वीकार करती हूं लेकिन जो तारीफ मिल रही मैं उससे संतुष्ट नहीं हो सकती हूं। मेरे लिए यह एग्जाम का टाइम है यह मेरे ईमान के लिए खतरनाक भी है।

Video: यूलिया के लाइव चैट में नजर आए सलमान खान, एक्टर ने किया कुछ ऐसा कि शर्म से पानी-पानी हुई सिंगर

सलमान इन दिनोंअपने पनवेल वाले फार्महाउस में रहे हैं। ऐसे में उनके साथ उनकी मां सलमान खान, बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलविरा खान संग अन्य परिवार के सदस्य हैं। लेकिन खास बात ये है कि  सलमान के घरवालों के अलावा उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी इसी फार्महाउस में रह रही हैं। इस बात का खुलासा हाल ही में एक लाइव चैट के दौरान हो गया है। कुछ दिनों पहले यूलिया का घुड़सवारी की वीडियो सामने आया था जिसके बाद कयास थे कि वह सलमान के साथ हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपज़ायरा वसीमसलमान खानकंगना रनौतशाहिद कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!