लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: इरफान खान के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट हुआ लेटर तो दोस्त की खबर से सदमे में राकेश रोशन, पढ़े बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2020 17:58 IST

ऋषि कपूर के करीबी दोस्त राकेश रोशन भी उनकी मौत से सदमे में हैं। अपने दोस्त की मौत की खबर मिलने के बाद वह फोन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे।

Open in App
ठळक मुद्देइरफान खान की मौत के बाद अब उनका  पारिवारिक बयान सामने आया है।रणबीर कपूर ने फोन पर जैसे ही राकेश को अपने पिता की मौत की खबर दी तो राकेश के आंखों से आंसू बहने लगे। रितेश देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहे।  अपनी फिल्मों के जरिए इरफान हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। इरफान खान की मौत के बाद अब उनका  पारिवारिक बयान सामने आया है। इरफान की पत्नी सुतापा और दोनों बेटों बाबिल, अयान की ओर से एक आधिकारिक बयान आया है, जो इरफान के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है।

इरफान खान के ट्विटर हैंडल से इस पोस्ट को देखकर फैंस भावुक हो उठे और लगातार इस पर कमेंट्स करने लगे। इसके साथ ही उन्होंने इरफान के परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की। एक फैन ने लिखा, 'इरफ़ान मरा नहीं करते। वो ज़िंदा रहते हैं दास्तानों में। अफ़सानों में। इस ज़माने के बाद और भी कई ज़मानों में।' जबकि एक फैन ने लिखा, 'इरफान साहब की शानदार एक्टिंग को ये देश कभी नहीं भूल पाएगा,एक शानदार कलाकार के साथ सज्जन इंसान भी थे और जमीन से जुड़े हुए इंसान थे।'

ऋषि कपूर के निधन की खबर सुन फोन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे थे राकेश रोशन, फिर रणबीर कपूर ने ऐसे संभाला

ऋषि कपूर के करीबी दोस्त राकेश रोशन भी उनकी मौत से सदमे में हैं। अपने दोस्त की मौत की खबर मिलने के बाद वह फोन पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। इसके बाद  रणबीर कपूर ने उन्हें संभालने का काम किया। इस बात की जानकारी राकेश रोशन ने खुद को एक इंटरव्यू में दिया। दरअसल, एक इंटरव्यू में राकेश रोशन ने कहा कि ऋषि की मौत की खबर ने मुझे अंदर से तोड़ दिया।

रणबीर कपूर ने फोन पर जैसे ही राकेश को अपने पिता की मौत की खबर दी तो राकेश के आंखों से आंसू बहने लगे। इसके बाद रणबीर ने उन्हें संभाला और हिम्मत बढ़ाया। वहीं ऋषि कपूर की भांजी करीना कपूर खान ने अपने पिता रणधीर और ऋषि की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ दो बेहतरीन लड़के... पापा और चिंटू अंकल।’’ एक्टर धर्मेन्द्र ने लिखा, ‘‘ सदमे पर सदमा.... ऋषि भी चला गया। कैंसर के खिलाफ उन्होंने एक बड़ी लड़ाई लड़ी। वह मेरे बेटे जैसे था। बेहद दुखी हूं। परिवार के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।’’

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- उनके जैसा कोई नहीं था

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ बिताए पलों को याद करते हुए दिल को छू लेने वाला एक नोट लिखा है, जिसमें उनके बचपन से लेकर उन्हें रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) होने का पता चलने तक की बातों का जिक्र है। कपूर दो साल से ल्यूकेमिया रोग से जूझ रहे थे और बृहस्पतिवार सुबह यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में 67 वर्ष की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई। 

बच्चन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी और कहा, “वह चले गए...ऋषि कपूर...चले गए...अभी-अभी उनका निधन हो गया...मैं सदमे में हूं।” लेकिन बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया था। बाद में रात में, बच्चन ने अपने ब्लॉग पर उस वक्त को याद किया, जब उन्होंने पहली बार कपूर को उनके पिता, दिग्गज अभिनेता राज कपूर के चेम्बूर स्थित घर में देखा था। 

उन्होंने लिखा, “उन्हें चेंबूर में उनके घर देवनार कॉटेज में देखा था, युवा, ऊर्जावान, उत्साहित, आंखों में शरारत लिए चिंटू को उन दुर्लभ क्षणों में देखा था, जब मुझे राज जी के घर एक शाम आमंत्रित होने का सौभाग्य मिला था।” बच्चन ने कहा कि उन्होंने कपूर को अक़सर आर. के. स्टूडियो में देखा था, जहां उन्हें उनकी पहली फिल्म “बॉबी’’ के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। 

रितेश देशमुख से किया प्रॉमिस अधूरा छोड़ गए ऋषि कपूर, एक्टर की यह बात सुन आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

रितेश देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रितेश देशमुख बताते हैं कि ऋष‍ि सर ने उनसे एक वादा किया था जो अब अधूरा रह गया। दरअसल,  न्यूयॉर्क में हुई ऋषि कपूर से मुलाकात को याद कर रितेश देशमुख ने कुछ बातें शेयर की। इस दौरान वह काफी इमोशनल नजर आए और लगातार एक ही बात कहते रहे। 

टिकटॉक वीडियो में रितेश कहते हैं, 'पिछले अगस्त न्यूयॉर्क में मैं ऋषि सर से मिला था। बहुत सारी बातें हुईं। उन्होंने कहा था कि मैं ठीक होकर वापिस आ रहा हूं और हमें फिर से काम करना है। मैंने उनसे कहा था, प्रॉमिस सर। हम दोनों फिर से साथ काम करेंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'ऋषि सर बोले- बिल्कुल...हम दोबारा साथ में काम करेंगे। लेकिन अब वह जा चुके हैं। आई मिस यू ऋषि सर....। इन सारी यादों के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरे बचपन का एक हिस्सा मुझे छोड़कर चला गया। आई लव यू ऋषि सर।'

@riteishd

I will miss you Rishi Sir ##rishikapoor

♬ original sound - riteishd

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने ऋषि कपूर को लेकर किया ऐसा ट्वीट, गुस्साए फैंस ने कहा- तुमने पी रखी है क्या?

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़कर फैंस भड़क गए। राज कुंद्रा ने अपनी एक फोटो ट्वीट की जिसमें वो बेहद उदास दिखाई दे रहे हैं। शराब की बोतल है पकड़े हुए उन्होंने लिखा, 'ये बोतल ऋषि कपूर ने उन्हें तोहफे में दी थी।'#cheerschintuji मुझे गिफ्ट दी हुई इस बोतल को साथ खोलने का वादा आपने तोड़ दिया।'

राज कुंद्रा का यह पोस्ट फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने राज को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि आज के दिन ऐसी फोटो पोस्ट करना ठीक नहीं है। वहीं एक ने लिखा कि आपने पी रखी है क्या? वहीं कुछ ने उन्हें पागल भी कह दिया। फैंस के मुताबिक श्रद्धांजलि देने का यह तरीका सही नहीं था। यह काम बिना बोतल के भी किया जा सकता है। 

बता दें कि फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहली बार दिल्ली में एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने गए ऋषि को संक्रमण के कारण वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मुंबई लौटने के बाद उन्हें बुखार होने के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया। इसके बाद 30 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

टॅग्स :ऋषि कपूरइरफ़ान खानराकेश रोशनअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!