लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: बीजेपी नेता ने विराट को अनुष्का से तलाक लेने को कहा, तो कोरोना वायरस फिल्म का ट्रेलर रिलीज-पढ़ें बॉलीवुड की खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 27, 2020 09:48 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया हैविद्या बालान पहली बार प्रोड्यूसर बन गई हैं

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

स्वरा भास्कर ने किया ऐसा ट्वीट, मिली पाकिस्तान में बसने की सलाह-जानिए पूरा मामला

पाकिस्तान में विमान हादसा होने के बाद स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बेहद दुखद, पीड़ित परिवारों को लिए संवेदना और इस हादसे में पीड़ितों के लिए प्रार्थना। इस हादसे में चमत्कारी तौर बचे लोगों के लिए प्रार्थना करती हूं और कराची और लाहौर में अपने दोस्तों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती हूं। इसके बाद एक यूजर ने उन्हें पाकिस्तान में सेटल होने की सलाह देते हुए लिखा, 'स्वरा भास्कर आपको वास्तव में पाकिस्तान में बस जाना चाहिए। उनके पूर्वजों ने हमारे मंदिरों को लूटा, हिंदू महिलाओं के साथ रेप किया। इस बात का जिक्र तान्हाजी मूवी में किया गया है। हिन्दुओं को खुले तौर पर चुनौती मिलती थी। जान दोगे या जात और आप उनके समर्थन में खड़ी हैं।

विद्या बालन भी बन गयीं प्रोड्यूसर, धमाकेदार वापसी के साथ 'नटखट' का पोस्टर हुआ रिलीज

अब विद्या प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। विद्या ने नटखट नाम की शॉर्ट फ़िल्म प्रोड्यूस की है, जिसका फ़र्स्ट लुक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। विद्या फ़िल्म में लीड रोल भी निभा रही हैं। इस फिल्म के फर्स्ट लुक में विद्या काफी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।उन्होंने पोस्टर के साथ लिखा है- एक कहानी सुनोगे? बतौर निर्माता और एक्टर मेरी पहली फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक। 

पाताल लोग विवाद: बीजेपी विधायक ने विराट कोहली को दी अनुष्का शर्मा से तलाक की सलाह! जानिए क्या है पूरा मामला

सबसे पहले एक वकील ने इस वेब सीरीज की सामग्री पर एतराज जताते हुए अनुष्का के खिलाफ नोटिस जारी किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लोनी थाने में शिकायत देकर मांग की है कि वेब सीरीज की निर्माता अनुष्का शर्मा के खिलाफ रासुका लगाया जाए।

Coronavirus Trailer: राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कोरोना वायरस' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, इस प्लेटफॉर्म पर जल्द रिलीज होगी फिल्म

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की अगली फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस फिल्म का नाम और थीम आपको हैरान कर देगा। इस फिल्म का नाम 'कोरोना वायरस' है और इसकी थीम इसी महामारी के आप-पास घूम रही है।राम गाोपाल वर्मा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और अगस्त्य मंजू ने इे डायरेक्ट किया है। यह एक तेलुगु फिल्म  है। फिल्म का ट्रेलर चार मिनट से ज्यादा का है. इसमें अगस्त्य मंजू ही लीड रोल निभा रहे हैं। साथ ही  इस फिल्म को श्रेयस ईटी ऐप पर रिलीज किया जाएगा।

मुश्किल में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'Jhund', आखिर क्यों रुक सकती है रिलीज

अमिताभ बच्चन स्टारर नागराज मंजुले की फिल्म 'झुंड' रिलीज से पहले विवादों में फंस गई है. इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए एक कानूनी याचिका दाखिल की गई है, जिस पर 28 मई को सुनवाई होनी है. यह मुकदमा हैदराबाद के फिल्ममेकर नंदी चिन्नी कुमार द्वारा मियापुर, तेलंगाना में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रंगा रेड्डी की अदालत में दायर किया गया है.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपअनुष्का शर्माअमिताभ बच्चनविद्या बालनराम गोपाल वर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई