लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: अक्षय ने इस मामले में सभी को पछाड़ा, भतीजी के आरोपों पर नवाज ने तोड़ी चुप्पी-पढ़ें बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 5, 2020 11:16 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्दे राजेश करीर ने बताया कि सोनू सूद ने उनसे फोन पर बात की और मेरी समस्‍याओं के बारे में पूछासाल 2020 में अक्षय कुमार अकेले ऐसे भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने फोर्ब्स 2020 की टॉप 100 लिस्ट में जगह बनाई है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

दुनिया के सबसे ज्यादा काम करने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल अक्षय कुमार, बनें एक मात्र इंडियन एक्टर, जानें कमाई

बता दें, साल 2020 में अक्षय कुमार अकेले ऐसे भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने फोर्ब्स 2020 की टॉप 100 लिस्ट में जगह बनाई है। अक्षय कुमार ने तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों को पीछे करते हुए इस लिस्ट में 52वां स्थान हासिल किया है।

मीरा चोपड़ा को मिली रेप और एसिड अटैक की धमकी, एक्ट्रेस ने इस एक्टर के फैंस के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

मीरा चोपड़ा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'मुझे आपके राज्य से गैंगरेप, एसिड अटैक, दुष्कर्म, साइबर बुलिंग की धमकियां मिली हैं। हैदराबाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है, इस मामले की अच्छी तरह जांच व महिलाओं की सुरक्षा की उम्मीद करती हूं।'

बारिश देखकर इमोशनल हुईं इरफान की पत्नी सुतापा,लिखा- मुझे पता है कि यह आपकी तरफ से मेरे लिए...

सुतापा सिकदर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बहुत बहुत शुक्रिया मैंने आपको सुना... हां मुझे पता है कि यह आपकी तरफ से मेरे लिए है और इसने मेरे शरीर और आत्मा को छू लिया है। दोनों क्षेत्रों के बीच हमारे पास बारिश है जो हमें जोड़े हुए है।' सोशल मीडिया पर सुतापा सिकदर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। इससे पहले भी उन्होंने इरफान खान के लिए फेसबुक को खास पोस्ट साझा किया था।

भतीजी के आरोपों पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले, 'आपकी चिंता के लिए शुक्रिया लेकिन...'

हिन्दुस्तान टाइम्स ने जब नावाज़ से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने  कहा, 'आपकी चिंता के लिए धन्यवाद, लेकिन इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा'। भतीजी ने चाचा के अलावा नवाज़ पर भी आरोप लगाए हैं कि जब उन्होंने इन सबके बारे में बड़े पापा यानी नवाज़ को बताया तो उन्होंने उसका सपोर्ट नहीं किया उल्टा ये दिया कि वो गलत समझ रही होगी,चाचा ऐसा नहीं कर सकते।

Sonu Sood ने फ‍िर पेश की मिसाल, एक्टर राजेश करीर की मदद के लिए आए आगे

स्‍पॉटबॉय से बातचीत में राजेश करीर ने बताया कि सोनू सूद ने उनसे फोन पर बात की और मेरी समस्‍याओं के बारे में पूछा। सोनू ने उनसे कहा कि जब भी वो जाना चाहें उससे दो दिन पहले उन्हें फोन करके बता दें. ताकि वो उनके और उनके परिवार के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कर सकें। सोनू सूद के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड गॉसिपअक्षय कुमारइरफ़ान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल