लाइव न्यूज़ :

Bollywood Taja Khabar: एक्ट्रेस ने किया पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन, तो मदद के लिए सोनाक्षी अपनी पसंदीदा चीज करेंगी नीलाम-पढ़ें बॉलीवुड की 5 खबरें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 16, 2020 10:27 IST

बॉलीवुड की तमाम खबरों के बीच आज की चटपटी ताजा टॉप 5 खबरों से हम आपको रूबरू करवाते हैं। पढ़ें यहां-

Open in App
ठळक मुद्देमजदूरों की मदद के लिए सोनाक्षी अपनी पेंटिंग नीलाम करेंगीसुष्मिता सेन की एक फोटो इन दिनों वायरल हो रही है

Bollywood Taja Khabar: बॉलीवुड में हर रोज चटपटी खबरें सामने आती  हैं। किसी फिल्म की शूटिंग हो या फिर किसी स्टार्स का अफेयर तरह-तरह की खबरें फैंस को मनोरंजित करती हैं। फैंस भी अपने पसंदीदी सितारों से जुड़ी खबरें जानने को आतुर रहते हैं। कई फैंस की चाहत होती है कि उनको एक बार में ही सारी खबरें मिल जाएं। ऐसे  में हम आपको बॉलीवुड की ताजा टॉप 5 खबरों से रूबरू करवाते हैं

Vocal For Local: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने किया पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन, गांव की महिलाओं से महज इतने रुपये में बनवाया स्वेटर

वीडियो में नीना गुप्ता कहती हैं, 'मैंने ये लोकल पिछले 15-20 दिन से शुरू किया। यहां मुक्तेश्वर में गांव में लेडीज हैं जिनके पास इस वक्त कोई काम नहीं है, क्योंकि टूरिस्ट नहीं है। मैंने उनसे ये स्वेटर बनवाए हैं। इस एक स्वेटर की कीमत मुझे सबकुछ मिलाकर 1 हजार रुपये पड़ी। उनको काम मिला है। रोजगार मिला है। मुझे स्वेटर मिला है।

Happy B'day: मसान नहीं पहली बार इस फिल्म में नजर आए थे विक्की कौशल, कभी चॉल में बिताए थे दिन 

दमदार एक्टिंग और गंभीर शख्सियत से महज कुछ साल में विक्की कौशल ने बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई है।आज हर कोई विक्की कौशल का फैन है खासतौर पर लड़कियां तो उनकी दीवानी है। विक्की कौशल ने अपने बॉलीवुड करियर में एक से बढ़कर एक रोल निभाए हैं।विक्की को असली पहचान फिल्म 'मसान' फिल्म से मिली। लेकिन 'संजू' में 'कमली' और 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' में आर्मी अफसर के किरदार ने विक्की को रातो रात स्टार बना दिया।

प्रियंका चोपड़ा सहित इन हस्तियों के निजी डेटा हुए हैक, फिरौती में मांगे 317 करोड़ रुपये

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क स्थित इस फर्म से हैकर्स ने कुल 756 जीबी डेटा चुराया है। इनमें सितारों के कॉन्ट्रेक्ट, गुप्त कॉन्ट्रेक्ट, फोन नंबर्स, ईमेल एड्रेस और दूसरी अन्य निजी बातचीत भी है। वहीं सितारों के सोशल मीडिया से जुड़ी भी कई जानकारियां हैक डाटा में शामिल हैं।

दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आईं सोनाक्षी सिन्हा, नीलाम करेंगी अपनी सभी पेंटिंग्स 

अभिनेत्री सोनाक्षी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए ‘अच्छाई के लिए नीलामी (बोली)’ के शीर्षक से ट्वीट करते हुए लिखा, “मैंने ‘फ्रैंकाइंड ऑफिसियल’ से एक टीम बनाई है जो मेरी कला को नीलाम करने और दिहाड़ी श्रमिकों को राशन किट देने के लिए धन जुटाने में मेरी मदद करेगी. हर किसी के लिए इसमें कुछ है -डिजिटल प्रिंट, स्केच और बड़े कैनवास पेंटिंग. सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले की जीत!

सुष्मिता सेन ने जब बाइक पर बैठकर दिया बोल्ड पोज, फैंस ने ऐसे दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया (Social Media) पर सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) काफी एक्टिव हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुष्मिता स्पोर्टी बाइक पर बैठते हुए पोज दे रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ लॉग बूट्स कैरी किए हुए हैं। एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है, ये फोटो शूट डब्बू रतनानी किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपनीना गुप्तासोनाक्षी सिन्हाविक्की कौशलप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!