बॉलीवुड स्टार्स अनलॉक होते ही निकले सड़कों पर, दिशा पाटनी समेत स्टार्स का देखें मास्क और बिना मास्क के साथ का अंदाज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 9, 2020 10:15 AM2020-06-09T10:15:31+5:302020-06-09T10:15:31+5:30

जैसे-जैसे लॉकडाउन में ढील दी जा रही है धीरे-धीरे लोग बाहर निकलना शुरू कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान समुद्र किनारे मरीन ड्राइव पर इन्हें वॉक करते स्पॉट किए गए।

bollywood stars rakul preet tara sutaria are on walk during unlock | बॉलीवुड स्टार्स अनलॉक होते ही निकले सड़कों पर, दिशा पाटनी समेत स्टार्स का देखें मास्क और बिना मास्क के साथ का अंदाज

घरों के बाहर कुछ इस अंदाज में नजर आए सेलेब्स (फाइल फोटो)

Highlightsबॉलीवुड स्टार्स भी काफी समय से घरों में कैद हैंअब धीरे धीरे सेलेब्स ने घरों से निकलना शुरू कर दिया है

कोरोना वायरस का कहर देश भर में देखने को मिल रहा है। लेकिन महाराष्ट्र में इसका सबसे ज्यादा उग्र रूप देखने को मिल रहा है।लेकिन धीरे धीरे हर चीज की अनलॉक के जरिए छूट दी जा रही है। ऐसे में सेलेब्स भी इस छूट के बाद घरों के बाहर निकल आए हैं। दिशा पाटनी, करीना कपूर, रकुल प्रीति समेत स्टार्स बाहर घूमते नजर आए हैं।

बीते काफी समय से बॉलीवुड स्टार्स अपने घरों में कैद थे।  लेकिन अब स्टार्स ने घरों से निकलना शुरू कर दिया है जिस कारण से वह काफी खुश भी हैं। इस दौरान हाल ही में ब्लैक आउटफिट में नजर आईं, इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का ही मास्क भी लगाया हुआ था।


अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जार्जिया अपने डॉगी के साथ नजर आई हैं। वह मास्क के साथ नजर आईं और उन्होंने आर्मी प्रिंट का टॉप और पिंक कलर का लैगिंग पहला हुआ था।

इन अनलॉक में मरजावां एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी नजर आईं। लेकिन उनकी जो फोटो सामने आई उसमें उन्होंने मास्क लगाया नहीं था, बल्कि हाथ में पकड़े नजर आईं

वहीं नुसरत भरूचा को भी कैमरे में कैद किया गया। एक्ट्रेस जॉगिंग के लिए निकली थीं। इस दौरान वह मास्क और बिना मास्क दोनों रूप में नजर आईं।

रकुल प्रीति काफी टाइम से ही घर के बाहर सामन आदि लेते नजर आई हैं।  अब हाल ही में वह एक बार फिर से नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने मास्क पहना हुआ था।

वहीं हिमांश कोहली का दिल्ली में खास अंदाज ही देखने  को मिला हैष हिमांश दिल्ली के इंडिया गेट पर नजर आए हैं। उनकी बिना मास्क की फोटो छाई हुई हैं।

 बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान, करीना कपूर खान और बेटे तैमूर अली खान समुद्र किनारे मरीन ड्राइव पर इन्हें वॉक करते स्पॉट किए गए। इस दौरान सैफ करीना को बिना मास्क के तैमूर के साथ देखा गया जिसके बाद वह काफी ट्रोल भी हुए थे।

Web Title: bollywood stars rakul preet tara sutaria are on walk during unlock

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे