लाइव न्यूज़ :

कम नहीं हो रही कनिका कपूर की मुश्किलें, चौथी COVID-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव, परिवारवालों ने कही यह बात

By अमित कुमार | Updated: March 29, 2020 13:12 IST

लंदन से लौटने के बाद कनिका कपूर कोरोना वायरस की चपेट में आईं थी। इसके बाद से डॉक्टर द्वारा लिए जा रहे कोरोना से संबंधित हर टेस्ट उनका पॉजिटिव ही आ रहा है

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही कनिका का इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी हालत में सुधार देखने को नहीं मिल रहा।कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी दूसरी और तीसरी के बाद अब चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही उनका इलाज चल रहा है, लेकिन उनकी हालत में सुधार देखने को नहीं मिल रहा। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी दूसरी और तीसरी के बाद अब चौथी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

लंदन से लौटने के बाद वह इस वायरस की चपेट में आईं थी। इसके बाद से डॉक्टर द्वारा लिए जा रहे कोरोना से संबंधित हर टेस्ट उनका पॉजिटिव ही आ रहा है। कनिका की हालत से उनके परिवार वाले भी परेशान हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक कनिका के परिवार वालों का कहना है कि वह ट्रीटमेंट को सही तरीके से रिस्पॉन्ड नहीं कर रही हैं। 

वहीं डॉक्टर्स की मानें तो कनिका की हालत में पहले से सुधार हुआ है। बता दें कि कोरोना की चपेट में आने के बाद से ही कनिका विवादों में हैं। कनिका ने 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी। वे छोटे आयोजन थे और कुल मिलाकर कर इनमें 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी। कनिका पर आरोप है कि वह लंदन से लौटते समय एयरपोर्ट से चकमा देकर भाग निकली थीं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकनिका कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!