लाइव न्यूज़ :

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी का हुआ ब्रेकअप, ये एक्ट्रेस हो सकती है वजह!

By विवेक कुमार | Updated: September 15, 2018 15:24 IST

कुछ समय पहले दोनों की फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करते हुए अपने नाम कई रिकॉर्ड किए थे। 

Open in App

मुंबई, 15 सितम्बर: बॉलीवुड के हॉटटेस्ट कपल्स में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की गिनती होती है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अक्सर एकदूसरे के साथ नजर आते हैं। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिसियली स्वीकार नहीं किया।  कुछ दिन पहले ऐसी भी खबर थीं कि दिशा, टाइगर से नाराज हैं क्योंकि टाइगर के लाइफ में कोई और आ गया है। वहीं अब खबर है कि दोनों स्टार्स एकदूसरे से अलग हो गए हैं।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा और टाइगर का ब्रेकअप हो गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि दिशा इन दिनों किसी और के साथ बिजी हैं तो वहीं टाइगर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की को-स्टार तारा सुतारिया के साथ बिजी हैं। जिसकी वजह से इन दोनों स्टार्स ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। खबरों की मानें तो अब इन दोनों स्टार्स ने के सिर्फ दोस्ती ही बची है। अगर ऐसा है तो ये दोनों के फैन्स के लिए किसी झटके से कम नहीं होगी। 

कुछ समय पहले दोनों की फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करते हुए अपने नाम कई रिकॉर्ड किए थे। 

बता दें कि दिशा फिल्म भारत में नजर आएंगी। अली अब्बास जफर की फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ नजर आएंगी। फिल्म भारत में सलमान की उम्र 25 से 65 साल तक की दिखाई जाएगी। हर एज के साथ उनका अलग-अलग लुक देखने को मिलेगा। 5 जून 2019 को रिलीज होने वाली फिल्म भारत की कहानी 1947 से 2010 के दौर की है।

टॅग्स :टाइगर श्रॉफदिशा पाटनी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

क्राइम अलर्टDisha Patani House Firing: दिशा पाटनी के घर गोलीबारी केस में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया

क्राइम अलर्टदिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी, रोहतक निवासी रविंद्र और सोनीपत निवासी अरुण को एसटीएफ-दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में मारा

बॉलीवुड चुस्कीदिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी, कई खाली खोखे बरामद, गैगस्टर गोल्डी बरार बोला- यह तो सिर्फ ट्रेलर है, अगली बार जान से मार देंगे

बॉलीवुड चुस्कीBaaghi 4 Box Office: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर 50.74 करोड़ रुपये कमाए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल