लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में हुए 5 बड़े री-यूनियन, भंसाली की इंशाअल्लाह के हीरो होंगे सलमान, ईद पर होगी रिलीज

By असीम चक्रवर्ती | Updated: August 12, 2018 07:50 IST

अंबानी के घर में उस दिन दोनों की आत्मीयता देखकर सब भौचक रह गए थे।

Open in App

इन दिनों बॉलीवुड में री-यूनियन का मौसम चल रहा है। यह तो सभी जानते हैं कि करण जौहर की फिल्म कलंक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक साथ काम कर रहे हैं। अब एक नए री-यूनियन की बात सुनने को मिल रही है। सभी जानते हैं कि हम दिल दे चुके सनम के बाद संजय लीला भंसाली और सलमान ने एक साथ काम नहीं किया है। सिर्फ दोस्ताना निभाने के लिए सलमान ने दोस्त की फिल्म सांवरिया में एक गेस्ट रोल किया। अब सुनने को मिला है कि 2020 के ईद में संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह रिलीज होगी। इसकी मुख्य भूमिका में सलमान खान होंगे। सांवरिया के गेस्ट रोल को जोड़ लें तो लगभग 11 साल बाद यह जोड़ी एक साथ काम करेंगी।

तीसरा री-यूनियन करण जौहर काजोल और शाहरुख के बीच हुआ है। इस जोड़ी का ढेरों उदाहरण देने के बावजूद इस जोड़ी के बीच काफी विवाद भी हुआ था। काजोल के पति अजय देवगन की फिल्म शिवाय और करण जौहर की फिल्म ए दिल है मुश्किल के दौरान जो विवाद हुआ था। उससे सभी अवगत हैं,पर अब सारे विवाद का अंत कर दोस्ती का हाथ करण ने ही बढ़ाया है। उन्होंने शाहरुख और काजोल को फिल्म का ऑफर दिया है, पर दोनों ने कोई सहमति नहीं दी है। दिलवाले में इन दोनों की जोड़ी को उतना अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला था। इस वजह से भी काजोल शाहरुख पर थोड़ा क्षुब्ध हुई थी।

सिड-परि की नई दोस्ती

अंबानी के घर में उस दिन दोनों की आत्मीयता देखकर सब भौचक रह गए थे। हुआ यूं कि उस दिन सिद्धार्थ मल्होत्रा खुशी से झूम रह थे। असल में आलिया के चले जाने के बाद वह काफी गुमसुम से रहने लगे थे। तब सभी ऐसा सोच रहे थे कि उसे जल्द ही कोई और मिल जानी चाहिए। ऐसे में उनकी इस नई दोस्त का नाम है परिणति चोपड़ा। अंबानी के घर में शादी के एक अनुष्ठान में सिड और परि एक साथ आए थे। दोनों बहुत पुराने दोस्त हैं, फिर भी दोनों के एक साथ की एंट्री पर सभी चौंक गए थे। लेकिन इसके बाद इवेंट चलने के दौरान परिणति की साड़ी में एक परेशानी हुई।

इस समय एक उद्धारकर्ता के तौर पर स्टाइलिस्ट सिड सामने आए। साड़ी के सिलवटों को ठीक कर उन्होंने उसे परि की कमर में सेट कर दिया।  कितना रोमांटिक सीन था। पता है आप सब यही कहेंगे कि दोनों एक साथ कोई फिल्म कर रहे हैं, इसलिए ऐसा दोस्ताना सहयोग संभव है पर दोनों ने पहले भी एक साथ फिल्म की है। खैर धीरे-धीरे जो खबरें फैलती हैं, वह बाद में सच्ची भी हो जाती हैं।

टॅग्स :सलमान खानसंजय दत्तसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?