ऑस्कर के लिए नॉमिनेट फिल्म न्यूटन के निर्माता मनीष मुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। मनीष अपनी बात भी सोशल मीडिया पर रखते नजर आते हैं। मनीष लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं, इसका प्रूफ आए दिन देखने को मिल जाता है। हाल ही में मनीष ने एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
दरअसल हाल ही में एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा कि जोधपुर के एस.डी. एम अस्पताल में 40 कॉटेज बनवाएं जाएंगे। जिसके लिए @ManMundra (माहेश्वरी) भाईसाहब और उनके पिता जी श्री बद्री मूंदड़ा (माहेश्वरी) जी ने 4.4 करोड़ दान दिए। Kudos Manish BhaisahabOk hand।
इस ट्वीट का मनीष मुंद्रा ने भी जवाब दिया है। मनीष ने ट्वीट करके लिखा है कि जीवन सब देने वाला है। अधिक से अधिक सहायता करें। धन्यवाद भाई। मनीष का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर छा गया है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
दिल्ली दंगा पीड़ितों के लिए पैसे
बता दें कि काफी समय से दंगा प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए कैंपेन चलाया जा रहा है। इस कैंपेन को सपोर्ट करने के लिए मनीष ने 10 लाख रुपये की सहयोग राशि दी है।