लाइव न्यूज़ :

शाहरुख खान के करीबी दोस्त करीम मोरानी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

By अमित कुमार | Updated: April 8, 2020 15:41 IST

'रा वन' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों के निर्माता करीम मोरानी शाहरुख खान के करीबी दोस्त माने जाते हैं। दोनों बेटियों शजा मोरानी और जोया मोरानी के बाद अब करीम मोरानी खुद कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इससे पहले उनकी दोनों बेटियों शजा मोरानी और जोया मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। करीम मोरानी को खांसी और जुकाम जैसे लक्षण थे, जिसके बाद उन्हें उन्होंने अपना चेकअप कराया।

'चेन्नई एक्सप्रेस' के प्रोड्यूसर करीम मोरानी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस समय अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। करीम मोरानी को खांसी और जुकाम जैसे लक्षण थे, जिसके बाद उन्हें उन्होंने अपना चेकअप कराया और फिर जांच में कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला। इससे पहले उनकी दोनों बेटियों शजा मोरानी  और जोया मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। 

करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी श्रीलंका से लौटी थी जिसके बाद ही उनके परिवार में कोरोना पॉजिटिव केस आने शुरू हुए।  दो दिन पहले ही करीम मोरानी की दूसरी बेटी जोआ मोरानी भी कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। कोरोना के लक्षणों के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जोआ मोरानी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। 

इससे पहले उनकी पहली बेटी शजा मोरानी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। करीम जहां रहते हैं उस बिल्डिंग में कुल नौ लोग रहते हैं। इन सभी का अब कोरोना का टेस्ट कराया जाएगा। नानावती अस्पताल में डाक्टर्स की निगरानी में जोआ मोरानी का ख्याल रखा जा रहा है। शाजिया का इसी अस्पताल के आइसोलेशन वॉर्ड में इलाज किया जा रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!