लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की माफी से खुश नहीं बॉलीवुड एक्टर, कहा- गरीब जिंदगी भर इस पल को...

By अमित कुमार | Updated: March 30, 2020 11:53 IST

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मकसद से भारत में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से नौकरी गंवा चुके प्रवासी मजदूरों का विशाल हुजूम बड़े-बड़े शहरों से अपने-अपने गांवों की ओर कूच करने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की माफी के बाद बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कमाल आर खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को मन की बात प्रोग्राम के दौरान लॉकडाउन के लिए देश के लोगों से माफी मांगी। उन्होंने लॉकडाउन की वजह से मुसीबत झेल रहे लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि उनके पास इसके अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं था। मोदी की माफी के बाद बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

दरअसल, कमाल आर खान मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा, 'आखिरकार मोदी जी ने अपनी लॉकडाउन वाली भूल स्वीकार की। लेकिन मोदी जी का माफी मांग लेना काफी नहीं है। गरीब और बेसहारा लोगों ने बीते कुछ दिनों में जिस तरह की परेशानी झेली है, वो उससे जीवन भर याद रखेंगे।' कमाल आर खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मकसद से भारत में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। देश में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से नौकरी गंवा चुके प्रवासी मजदूरों का विशाल हुजूम बड़े-बड़े शहरों से अपने-अपने गांवों की ओर कूच करने लगे हैं। 

वहीं सरकार ने सोमवार को कहा कि पिछले हफ्ते मंगलवार को मध्यरात्रि से प्रभावी हुए 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की उसकी कोई योजना नहीं है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ट्वीट कर बताया कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मीडिया में आ रही उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार बंद को आगे बढ़ा सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमन की बातनरेंद्र मोदीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच