लाइव न्यूज़ :

जॉनी लीवर ने अपने मुवी रिक्रिएशन से कर दिया कमाल, इंटरनेट पर लोग कहने लगे वाह-वाह! 

By आजाद खान | Updated: December 12, 2021 13:07 IST

हास्य अभिनेता जॉनी लीवर ने अपनी एक्टिंग से ऐसा कमाल किया कि हर कोई उनका दीवाना बना हुआ दिखता है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म कभी खुशी कभी गम के एक दृश्य को बेटों के साथ फिर से एक्ट करके दिखाई अपनी कला।इंस्टाग्राम पर पोस्ट वायरल किया तो लोगों ने उनकी बेजोड़ अदाकारी पर जमकर उत्साह बढ़ाया।जॉनी लीवर ने वीडियो कैप्शन में 20 साल पहले के इस दृश्य पर फिल्म की पूरी टीम को दी बधाई।

भारत: बॉलीवुड के बेजोड़ हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जवाब नहीं है। लोगों को हंसाने की कला में वे इतने माहिर है कि लगता है कि निजी जिंदगी में भी वह कुछ इसी अंदाज में रहते होंगे। उनकी एक्टिंग कमाल की है और काम भी बेमिसाल रहता है। हाल ही में उन्होंने अपने बेटों के साथ एक फिल्म के कुछ दृश्यों पर हूबहू अभिनय कर इंस्टाग्राम पर वायरल किया तो लोगों ने उनके इस रिक्रिएशन पर जमकर खुशी जताई।

ओरिजनल फिल्म में अमिताभ, शाहरूख, काजोल और करीना भी हैं

फिल्म थी अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर और अन्य अभिनीत फिल्म कभी खुशी कभी गम। इसके एक दृश्य को वह अपने घर में अपने दोनों बेटों जेमी और जेसी के साथ फिर से एक्ट किया तो लोगों ने खूब सराहना की। एक्ट के दौरान पीछे टीवी पर उसका रियल दृश्य चल रहा है।

रिक्रिएटेड सीन में ऋतिक रोशन के सवाल पूछने वाले दृश्य को लिया है

इस दृश्य में ऋतिक रोशन जॉनी और जेसी के पास एक प्रश्न पूछने के लिए आते हैं। प्रफुल्लित करने वाला वार्तालाप पिता-पुत्र की जोड़ी द्वारा पूरी तरह से हूबहू रिक्रिएट किया जा रहा है। इससे लोगों को खूब मजा आया। इंस्टाग्राम पर देखने के दौरान ऐसा लगता है जैसे वह फिल्म में ही यह कर रहे हैं। जॉनी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के कैप्शन में लिखा, "20 साल पहले हमने इस विशेष दृश्य को @jesse_lever @hrithikroshan @hshivpuri के साथ #kabhikhushikabhigham से शूट किया था। @karanjohar जी और पूरी टीम को बधाई!" इंटरनेट पर जिसने भी यह दृश्य देखा, वह खूब हंसा और इसका आनंद उठाया। लोगों ने कहा जॉनी लीवर का अंदाज बेहद निराला है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारवायरल वीडियोमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?