लाइव न्यूज़ :

पवई वाले अपार्टमेंट से अब काजोल को मिलेगा हर महीने 90,000 का रेंट, ऐसा कर बॉलीवुड के अन्य सितारों के लिस्ट में हुई शामिल

By आजाद खान | Updated: December 19, 2021 13:04 IST

बॉलीवुड के अन्य सितारों के नक्शे कदम पर चलते हुए काजोल ने भी अपना मकान किराए पर दिया है। इससे उन्हें हर महीने 90,000 रुपए मिलेगें।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री काजोल ने अपनी पवई में स्थित एक अपार्टमेंट को किराए पर दिया है। उन्हें इससे हर महीने 90,000 रुपए की कमाई होगी।काजोल के अलावा प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन और सलमान खान भी अपने मकान किराए पर दे चुके है।

मनोरंजन: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल भी अब उन सितारों में शामिल हो गई हैं जो अपने मकान औरों को किराए पर देते हैं। जी हां, काजोल ने हाल में ही अपने पवई में स्थित एक अपार्टमेंट को किराए पर दिया है। बता दें कि काजोल को इससे हर महीने 90, 000 रुपए किराए के रुप में मिलेगें। काजोल के अलावा बॉलीवुड कई और ऐसे सितारे हैं जो हर महीने अपनी मकान को भाड़े में देकर अच्छी कमाई करते हैं। काजोल ने अपना घर 3 दिसंबर को किराए पर दिया है जिसका रेंट एक साल बाद बढ़ जाएगा।

काजोल के इस अपार्टमेंट से जुड़ी जानकारियां

रिपोर्ट के आधार पर यह पता चला है कि काजोल के पवई में स्थित अपार्टमेंट  771 स्क्वायर फीट के एर‍िया में फैला हुआ है। यह अपार्टमेंट हिरानंदानी गार्डन्स के एटलांट‍िक प्रोजेक्ट के 21वें फ्लोर पर मौजूद है। काजोल को किराएदार ने 3 लाख रुपये का सिक्योर‍िटी मनी डिपॉज‍िट देकर इस अपार्टमेंट को किराए पर लिया है जिससे उन्हें हर महीने 90, 000 का किराया मिलेगा। बता दें कि इस अपार्टमेंट का किराया अगले साल बढ़ जाएगा और काजोल के किराएदार को अगले साल से 96,750 रुपये प्रति महीने देने होगे। 

इन सितारों के घर भी हैं रेंट पर

काजोल भी अब उन सितारों के लिस्ट में शामिल हो गई हैं जो अपने मकान किराए पर देते हैं। काजोल से पहले प्रियंका चोपड़ा, अमिताभ बच्चन, सलमान खान सहित कई स्टार्स ने अपने-अपने अपार्टमेंट को किराए पर दे चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपना मकान जैकलीन फर्नांडीज को किराए पर दिया है तो अमिताभ बच्चन की किराएदार एक्ट्रेस कृति सेनन हैं। वहीं सलमान खान ने भी अपना बांद्रा वेस्ट में स्थ‍ित श‍िवस्थान हाईट्स को रेंट पर दिया है। 

टॅग्स :काजोलहिन्दी सिनेमा समाचारमहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?