लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन की बेटी ने पार्टी में पहनी ऐसी ड्रेस, बॉलीवुड की हसीनाओं ने झुका ली नजर

By वैशाली कुमारी | Updated: September 15, 2021 17:08 IST

हाल ही में श्वेता बच्चन इंडियन फेमस फैशन डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू की शादी में पहुंची थीं, जहां उनके अलावा सोनम कपूर-सारा अली खान और भूमि पेडनेकर जैसी हसीनाएं भी शामिल हुई थीं।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चन परिवार को उनके खास अंदाज और उनके पहनावे के लिए भी जाना जाता हैश्वेता बच्चन 47 की उम्र में भी न केवल फिट फिगर की मालकिन हैं बल्कि उनकी हाइट भी काफी शानदार है

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भला कौन नहीं जानता, अमिताभ हों या जया बच्चन, अभिषेक हों या ऐश, सभी की अपनी एक पहचान है और खुद का स्टाइल है। बच्चन परिवार को उनके खास अंदाज और उनके पहनावे के लिए भी जाना जाता है। इसी कड़ी में नाम आता है अमिताभ बच्चन की बेटी और अभिषेक की बहन श्वेता बच्चन नंदा का जो भले बच्चन परिवार की सबसे कम चर्चित शख्स हैं मगर इसके बावजूद वो अक्सर फिल्मी गलियारों में अपनी एक पहचान रखती हैं।

श्वेता बच्चन 47 की उम्र में भी न केवल फिट फिगर की मालकिन हैं बल्कि उनकी हाइट भी काफी शानदार है। यही एक वजह भी है कि वह अपनी पर्सनैलिटी को ध्यान में रखते हुए अपने लिए ऐसे-ऐसे कपड़े सिलेक्ट करती हैं, जिसमें उनका एक अलग लुक सबके सामने आए।

बॉलीवुड में ग्लैमर का मतलब बोल्डनेस से लगाया जाने लगा है, जिसने जितने छोटे कपडे़ पहने हो वो उतना ही ग्लेमरस और स्टाइलिश माना जाएगा। इसी आधार पर ज्यादातर बॉलीवुड कि हस्तियां बोल्ड और शॉर्ट्स पहन कर पार्टियों में जाना पसंद करती हैं।

इन सबके उलट श्वेता बच्चन इंडियन स्टाइल के कपड़ों में क्रिएटिविटी लाकर खूबसूरत लगती है।हाल ही में श्वेता बच्चन इंडियन फेमस फैशन डिज़ाइनर अबू जानी संदीप खोसला की भतीजी सौदामिनी मट्टू की शादी में पहुंची थीं, जहां उनके अलावा सोनम कपूर-सारा अली खान और भूमि पेडनेकर जैसी हसीनाएं भी शामिल हुई थीं। इस वेडिंग पार्टी की थीम पूरी तरह से क्लासिक इंडियन ट्रेडिशनल थी, जिसके चलते सभी हसीनाएं देसी स्टाइल के कपड़ों में नजर आई थीं।

श्वेता बच्चन ने जो सफेद रंग की साड़ी पहनी थी, उसके साथ उन्होंने शानदार फिटिंग वाला ब्लाउज मैच किया था। साड़ी का पैटर्न एकदम साधारण रखा था, जिसकी हेमलाइन में डिज़ाइनर का सिग्नेचर वर्क गोटा पट्टी के साथ मिरर वर्क किया था।

ब्लाउज पर बहुत ज्यादा हेवी वर्क नहीं किया था बल्कि इसे सजाने के लिए रेशम के धागों के साथ अनकट मिरर को जगह-जगह लगाया था। कुल मिलाकर ये कहना ग़लत नहीं होगा कि श्वेता बच्चन ने सिम्पल सी साड़ी को भी एक बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट किया जिससे कि उनका फैशन और निखरकर सामने आया। श्वेता के अलावा वहां और भी बहुत सी हसीनाएं मौजूद थी, मगर श्वेता के इस ट्रेडिशनल लुक के आगे सब फीके थे।

टॅग्स :श्वेता बच्चन नंदाअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!