लाइव न्यूज़ :

JNU में छात्रों पर हमले के विरोध में सड़क पर आए बॉलीवुड सेलेब्स, जोया अख्तर से लेकर विशाल भारद्वाज तक हुए प्रदर्शन में शामिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 7, 2020 08:27 IST

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहर लाल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं।रविवार को जेनएयू में कुछ नकाब पहने लोग पहुंचे।

जवाहर लाल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं। रविवार को जेनएयू में कुछ नकाब पहने लोग पहुंचे। इन लोगों ने छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं हॉस्टल में घुसकर भी हिंसा की गई। ऐसे में कलाकारों ने जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों पर निशाना साधा है और उनती तुलना आतंकियों से की है। ऐसे में इस हमले का बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर विरोध किया है।

मुंबई के कार्टर रोड पर अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, अनुराग बसु, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, रिचा चड्ढा, अली फजल, रीमा कागती, दीया मिर्जा और कई लोगों ने इस मामले पर प्रदर्शन किया।

इन सभी ने छात्रों पर हुए हमले का विरोध अपने तरीके से किया। कई सितारों के हाथों में तरह तरह के बैनर्स भी नजर आए। प्रदर्शन की शुरुआत अनुभव सिन्हा ने तिरंगा लहराते हुए की। खबर के अनुसार अनुभव सिन्हा ने सुधीर मिश्रा, विशाल भारद्वाज, जोया अख्तर, दीया मिर्जा के साथ मिलकर मुंबई पुलिस से प्रोटेस्ट के लिए परमिशन ली थी। सभी ने खार पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर से लिखित में कहा था कि कार्टर रोड प्रोमेनाड में रात 8 से 10 बजे तक 150 आर्टिस्ट्स के साथ बॉलीवुड के कुछ स्टार्स जेएनयू के  समर्थन में प्रोटेस्ट करना चाहते हैं।

जानें पूरा मामला

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर से सुर्खियों में है। यहां एक बार फिर से बवाल हुआ है।चेहरे पर नकाब बांधे कुछ लोगों ने जेनएयू कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया है। अचानक हुए इस हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष बुरी तरह से घायल हो गई हैं।

घटना को देखने वालों का मानना है कि शाम करीब 6.30 बजे लगभग 50 नकाब बांधे गुंडे जेएनयू कैंप, में घुस आए और छात्रों पर हमला करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने कैंपस में मौजूद कारों को तोड़ा और हॉस्टल में तोड़फोड़ की है। अब इस पर सभी एक जुट होते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)अनुराग कश्यपदीया मिर्ज़ा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJNU छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, कोर्ट ने आरोपी छात्रों को 25000 रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर

भारतJNU Controversy: जिन छात्रों ने PM मोदी और अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए थे, उन्हें यूनिवर्सिटी से निकाला जाएगा

भारतये अपने आप नारे लगवाते हैं, उन्हें 5 साल से जेल में डाला हुआ है, कांग्रेस नेता का बयान वायरल

भारतशरजील और उमर को जमानत नहीं मिली तो सबकी क़ब्र खोद दो?, कपिल मिश्रा बोले-सांपों के फन कुचले जा रहे हैं, संपोले बिलबिला रहे हैं?

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?