लाइव न्यूज़ :

बीमार मां से मिलने सड़क के रास्ते मुंबई से दिल्ली पहुंचीं स्वरा भास्कर, फैंस कर रहे तारीफ

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 20, 2020 17:59 IST

पिछले दिनों गिरने के कारण स्वरा की माँ इरा भास्कर के कंधे में चोट आई थी जिसके बाद उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया था . स्वरा की मां इरा भास्कर प्रफेसर हैं.

Open in App
ठळक मुद्देस्वरा ने अथॉरिटीज की परमिशन ली जिसके बाद वो 1400 km की मुंबई से दिल्ली तक का सफ़र तय कर पाई.स्वरा ने बताया उनका यह सफ़र आसान नहीं था क्योंकि उनको अपने 5 पेट्स के साथ दिल्ली आना था.

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर लॉकडाउन के दौरान मुंबई से दिल्ली पहूची हैं. दरअसल पिछले दिनों गिरने के कारण स्वरा की माँ इरा भास्कर के  कंधे में चोट आई थी जिसके बाद उनके कंधे में फ्रैक्चर हो  गया था . स्वरा की मां इरा भास्कर प्रफेसर हैं. स्वरा भास्कर के इस कदम को सोशल मीडिया पर फैंस जमकर सराह रहे हैं.

जब इस बात का पता स्वरा को चला तो काफी परेशान हो गई थी.  स्वरा ने बताया कि वैसे तो उनकी एक रिश्तेदार वहां पर मां का देखभाल करने के लिए थीं. लेकिन तब भी वो अपनी माँ के लिए चिंतित थी और उन्हें गिल्ट भी हो रहा था कि इस मौके पर वो अपनी  मां के साथ क्यों नहीं हैं. इसी कारण स्वरा  ने सड़क के रास्ते दिल्ली पहुंचने का डिसिशन लिया. 

स्वरा ने अथॉरिटीज की परमिशन ली जिसके बाद वो 1400 km की मुंबई से दिल्ली तक का सफ़र तय कर पाई. स्वरा ने बताया उनका यह सफ़र आसान नहीं था क्योंकि उनको अपने 5 पेट्स के साथ दिल्ली आना था. वो पहले 14 घंटे का लम्बा सफ़र तय करके उदयपुर  गई जहां वो एक दिन रुकी. इसके बाद 10 घंटे का सफ़र तय करके दिल्ली पहुची. 

हालांकि स्वरा ने अपने  माता-पिता को कुछ नहीं बताया था क्योंकि वो जानती थी कि वो परेशान होंगे. लेकिन  दिल्ली में उन्हें देखकर वो  सरप्राइज हो गए थे. स्वरा ने कहा, अब मैं खुश हूं.  मां-पापा के साथ हूं और मां की मदद कर पा रही हूं. मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे मुंबई से दिल्ली आने दिया गया. हालांकि मुझे पता है कि मुझे अब लॉकडाउन के नियमों के मुताबिक गुजरना होगा। पर, यहां हूं इससे बेहतर क्या होगा. 

टॅग्स :स्वरा भाष्करकोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!