लाइव न्यूज़ :

विवादों में फंसी सारा अली खान, काशी विश्वनाथ के पुजारी ने कहा- मुसलमान होकर वह मंदिर में भगवान को....

By अमित कुमार | Updated: March 17, 2020 16:56 IST

इस मामले पर काशी विकास समिति ने अपनी बात रखी है। काशी विकास समिति के लोगों ने सारा के मंदिर में आकर पूजा पाठ करने पर आपत्ति जताई है।

Open in App
ठळक मुद्देसारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी पहुंची हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान वाराणसी में अपनी आने वाली फिल्म  'अतरंगी रे' की शूटिंग कर रही हैं। इस बीच उन्होंने वहां के आरती में भाग लिया और साथ ही पूजा पाठ भी किया। सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंदिर से जुड़ी हुई कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। हालांकि, इस दौरान उनकी मां अमृता सिंह भी मौजूद थीं। अब इस मामले पर काशी विकास समिति ने अपनी बात रखी है। 

काशी विकास समिति के लोगों ने सारा के मंदिर में आकर पूजा पाठ करने पर आपत्ति जताई है। समिति के महासचिव चंद्र शेखर कपूर ने कहा, "मंदिर में सारा का आना परंपराओं और स्थापित मानदंडों के खिलाफ है। यह स्पष्ट तौर पर लिखा हुआ है कि मंदिर में 'गैर-हिंदुओं' का आना मना है, इसके बावजूद उनकी एंट्री ने यहां के सुरक्षाओं की पोल भी खोल दी है। कुछ पुजारियों ने 'अच्छी दक्षिणा' के कारण उनको यहां आने दिया जो गलत है।'

वहीं राकेश नामक स्थानीय पुजारी ने कहा, "यद्यपि हिंदू धर्म में उनकी रुचि हैं तो यह अच्छी बात है लेकिन वह मुसलमान हैं और धार्मिक संस्कारों में उन्हें भाग नहीं लेना चाहिए था। उनके लिए यह बस एक रोमांच होगा लेकिन हमारे लिए यह धार्मिकता का मामला है।' सारा ने जो वीडियो अपलोड किया था उस वीडियो में वह बिना मास्क लगाए ही बनारस की गलियों में घूमती नजर आ रही थीं। 

सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ वाराणसी पहुंची हैं। बनारस से उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सारा इस दौरान बनारस की अलग-अलग दुकानों पर जाकर लोगों को वहां के फेसम चीजों के बारे में जानकारी दे रही थीं। 

टॅग्स :सारा अली खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!