लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के साथ फोटो खिंचवाने वाले सितारों पर भड़की बॉलीवुड एक्ट्रेस, कहा-एक ट्वीट करे या पीएम मोदी को इसके लिए संदेश पहुंचाएं...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2019 16:34 IST

सयानी ने इस बार बॉलीवुड के सभी उन दिग्गज हस्तियों पर निशाना साधा है, जिन्होंने कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो खिंचवाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देफोर मोर शॉट्स और आर्टिकल 15 फेम एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने देश में चल रहे हालातों पर अपनी राय व्यक्त की है। अब जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के साथ पुलिस के व्यवहार पर एक्ट्रेस ने निशाना साधा है।

फोर मोर शॉट्स और आर्टिकल 15 फेम एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने देश में चल रहे हालातों पर अपनी राय व्यक्त की है। एक्ट्रेस ने इस पर ट्वीट किया है। सयानी गुप्ता ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लगातार अपना पक्ष रखा है और अब जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के साथ पुलिस के व्यवहार पर एक्ट्रेस ने निशाना साधा है।

सयानी ने इस बार बॉलीवुड के सभी उन दिग्गज हस्तियों पर निशाना साधा है, जिन्होंने कुछ समय पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोटो खिंचवाई थी।

सयानी गुप्ता ने अपने इस ट्वीट में रणवीर सिंह , करण जौहर , आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अश्विनी अय्यर तिवारी, एकता कपूर, भूमि पेडणेकर,  आलिया भट्ट और राजकुमार राव  को टैग किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता  ने ट्वीट किया है 'Jamia और AMU के छात्रों की ओर से मेरा आप लोगों से अनुरोध है कि पुलिस की बर्बरता और छात्रों के खिलाफ हिंसा के इस कृत्य की निंदा के लिए आप में से कोई एक ट्वीट करे या पीएम मोदी को इसके लिए संदेश पहुंचाएं, दोस्तों बोलने का समय आ गया है। हां? नहीं? शायद?

नागरिकता संशोधन अधिनयम को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है।दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिला यूनिवर्सिटी में भी छात्र इस बिल के खिलाफ हैं।दिल्ली के जामिया नगर में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने  बसों में आग लगा दी । जिसके बाद पुलिस ने जामिया मिस्सिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ जमकर मारपीट की और गिरफ्तार किया। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?