लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की वजह से मुसीबत झेल रही जनता से पीएम नरेंद्र मोदी ने मांगी माफी, तो बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की ये खास अपील

By अमित कुमार | Updated: March 29, 2020 14:58 IST

पीएम मोदी के मन की बात के तुरंत बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट अकाउंट से पीएम से अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार को राज्य सरकार से फंसे हुए मजदूरों की मदद करने की बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम में मोदी ने लॉकडाउन के दौरान समय का सदुपयोग करने वाले लोगों के अनुभवों को भी साझा किया। मोदी ने इस दौरान संचार एवं बैंकिंग सेवायें भी बहाल रखने के लिये संचार और बैंकिंग सेवाकर्मियों के सहयोग के लिये आभार प्रकट किया।

रविवार को कार्यक्रम मन की बात के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को परास्त करने में एक दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाने (सोशल डिस्टेंसिंग) को कारगर बताया। उन्होंने अपील की कि सोशल डिस्टेंसिंग का मतलब भौतिक दूरी को बढ़ाना और भावनात्मक दूरी को घटाना है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का अर्थ एक दूसरे से मन की दूरी बनाना नहीं बल्कि भौतिक दूरी को बरकरार रखते हुये संक्रमण को दूसरों में फैलने से रोकना और संक्रमण से खुद को बचाना भी है। 

पीएम मोदी के मन की बात के तुरंत बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने ट्वीट अकाउंट से पीएम से अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार को राज्य सरकार से फंसे हुए मजदूरों की मदद करने की बात कही। ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'सर, कृपया राज्य सरकारों को निर्देश दें कि वह बाहर रह रहे मजदूरों को अपने घर लाने का काम करें। जो लोग अभी बाहर हैं और खराब हालत में हैं, उनकी देखभाल की जाए। हमारी अर्थव्यवस्था और समाज की ये मजदूर सबसे बड़ी कड़ी है। अगर यह बीमारी गांव तक जाती है तो यह बेहद दुखद होगा।'

वहीं कार्यक्रम में मोदी ने लॉकडाउन के दौरान समय का सदुपयोग करने वाले लोगों के अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर देश के विभिन्न इलाकों के लोगों द्वारा बताये जा रहे उनके अनुभवों का जिक्र करते हुये कहा कि कोटा के यशवर्धन ने ‘नरेंद्र मोदी एप’ पर लिखा है कि वे लॉकडाउन में पारिवारिक संबंधों को मजबूत बना रहे हैं।'

 मोदी ने इस दौरान संचार एवं बैंकिंग सेवायें भी बहाल रखने के लिये संचार और बैंकिंग सेवाकर्मियों के सहयोग के लिये आभार प्रकट किया। इससे पहले मोदी ने आगरा के 73 वर्षीय अशोक कपूर से भी फोन पर बात की जिनका पूरा परिवार कोरोना के संक्रमण की चपेट में आ गया था। अशोक ने प्रधानमंत्री को बताया कि कारोबार के सिलसिले में उनके दो बेटे और दिल्ली निवासी दामाद इटली गये थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननरेंद्र मोदीऋचा चड्ढाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल