लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दामिनी' में काम करने वाली मीनाक्षी शेषाद्री हुईं इमोशनल, कही दिल छू लेने वाली बात

By अमित कुमार | Updated: May 3, 2020 11:30 IST

ऋषि कपूर की मौत के दो दिन बाद भी लोगों को अपने इस प्यारे अभिनेता के जाने का यकीन नहीं हो रहा। फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सब लगातार ऋषि कपूर को मिस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर के साथ फिल्म 'विजय', 'साधना', 'दामिनि', 'बड़े घर की बेटी' और 'घराना' में काम करने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने अब उनके निधन पर अपनी बात रखी है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म दामिनी अपने बेहतरीन डायलॉग और कोर्टरूम ड्रामा के कारण ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड सेलिब्रेटीज लगातार शोक व्यक्त कर रहे हैं। ऋषि कपूर के साथ काम करने वाले उनके कई को-स्टार को तो अभी तक इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऋषि कपूर एक शानदार अभनेता के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी थे। दो साल तक इलाज के दौरान उनके भीतर जिंदादिली कायम रही और वह लगातार खुश रहे।

ऋषि कपूर के साथ फिल्म 'विजय', 'साधना', 'दामिनि', 'बड़े घर की बेटी' और 'घराना' में काम करने वाली एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने अब उनके निधन पर अपनी बात रखी है। मीनाक्षी ने इरफान खान और ऋषि कपूर को याद कर ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मीनाक्षी कहती हैं, 'ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन से मैं काफी दुखी हूं। हमने बॉलीवुड के 2 महान एक्टर्स को खो दिया है।'

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा, 'इन दोनों का जाने से इनके परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री को भी बड़ा नुकसान हुआ है। दो ऐसे कलाकार जिनकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। मैं खुशनसीब हूं कि मैंने ऋषि कपूर के साथ 5 फिल्मों में काम किया है, खासतौर पर दामिनी जो कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। वह शानदार इंसान थे। मैं आपको हमेशा याद करूंगी ऋषि जी।'

बता दें कि राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म दामिनी अपने बेहतरीन डायलॉग और कोर्टरूम ड्रामा के कारण ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, मीनाक्षी शेषाद्री के साथ सनी देओल भी नजर आए थे। फिल्म को कई अवॉर्ड भी मिले थे। 

टॅग्स :ऋषि कपूरमीनाक्षी शेषाद्रीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!