लाइव न्यूज़ :

जब अपने ही गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो देख दीवाने हो रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: July 2, 2020 14:38 IST

माधुरी दीक्षित आज भी अपने डांस से लोगों का दीवाना बनाने का हुनर रखती हैं। इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों माधुरी दीक्षित अपने घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं और ज्यादा से ज्यादा समय फैमिली के साथ बिता रही हैं। 'सैलाब' फिल्म के अपने सुपरहिट सॉन्ग 'हमको आजकल है इंतजार' पर माधुरी दीक्षित धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशंस भी देखने लायक है।

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी खूबसूरती के मामले में कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देने का दम रखती हैं। हर मामले में माधुरी आज की एक्‍ट्रेससे से पीछे नहीं हैं। माधुरी दीक्षित अपने जमाने की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थी। लॉकडाउन की वजह से इन दिनों माधुरी दीक्षित अपने घर पर ही वर्कआउट कर रही हैं और ज्यादा से ज्यादा समय फैमिली के साथ बिता रही हैं। 

साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली माधुरी के लिए इस मुकाम पर पहुंचना इतना आसान नहीं था। लेकिन माधुरी ने हर बार खुद को स्थापित किया। बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन माधुरी का एक पुराना वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस अपने ही सुपरहिट सॉन्ग पर जमकर थिरक रही हैं। 

सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है वीडियो

'सैलाब' फिल्म के अपने सुपरहिट सॉन्ग 'हमको आजकल है इंतजार' पर माधुरी दीक्षित धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। माधुरी का हर एक स्टेप फैंस को दीवाना बना रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर फैंस माधुरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशंस भी देखने लायक है। माधुरी की हर अदा फैंस को दीवाना बनाने का काम कर रहा है। 

माधुरी ने किया सिंगिंग डेब्यू

माधुरी दीक्षित नि:संदेह एक टैलेंटेड सेलिब्रिटी हैं। उनकी एक्टिंग और डांसिंग स्किल तो फैन देख ही चुके हैं। कुछ दिन पहले ही माधुरी ने सिंगिंग डेब्यू कर सबको अपना दीवाना बना दिया है। जी हां, माधुरी ने हाल ही में अपने सिंगल 'कैंडल' के साथ सिंगिंग डेब्यू किया था। यह गाना सुन कर बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी तारीफ की है।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!