लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने लिखी बेहद खूबसूरत कविता, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: May 18, 2020 14:49 IST

अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाली कंगना रनौत ने एक शानदार कविता लिखी है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस कविता की प्रशंसा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के साथ अपने मनाली में घर में रहते हुए कंगना अक्सर अपनी तस्वीरे और वीडियो शेयर करती रहती हैं।इससे पहले मदर्स डे के मौके पर कंगना ने एक शानदार कविता सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सितारे इन दिनों अपना सारा समय घर में ही व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान वह अलग-अलग तरह के काम से फैंस को हैरान करते रहे हैं। सलमान खान ने पेटिंग से तो कैटरीना कैफ ने गिटार बजाकर अपना टैलेंट पहले ही दिखा चुके हैं। इस लिस्ट में अब कंगना रनौत भी शामिल हो गई हैं। कंगना ने अपने इस्टाग्राम पर बेहद ही प्यारी कविता शेयर की है। 

परिवार के साथ अपने मनाली में घर में रहते हुए कंगना अक्सर अपनी तस्वीरे और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कंगना की कविता सुनकर फैंस हैरान हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस कविता को कंगना ने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है। इससे पहले मदर्स डे के मौके पर कंगना ने एक शानदार कविता सोशल मीडिया पर साझा की थी, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। 

कंगना रनौत ने जो कविता अपनी आवाज में शेयर की है। वो कुछ इस तरह है। आसमान...कहते हो आसमान एक धोखा है, कहते हो आसमान एक धोखा है, मुझे महसूस कर मेरी मोहब्बत जो कभी गया ही नहीं उसे ढूढ़ पाओगे कैसे। एक हो जाएंगे हम अगर मेरी बादलों से गिरती हुई बूंदों को अपने आंसूओं में मिलने दोगे, एक हो जाएंगे हम अगर मेरी बादलों से गिरती हुई बूंदों को अपने आंसूओं में मिलने दोगे। 

डूब जाओगे मुझमें जब तो फिर मेरी मोहब्बत को झूठलाओगे कैसे...कहती हो मैं तन्हा हूं न मकसद है न मोहब्बत, कहती हो मैं तन्हा हूं न मकसद है न मोहब्बत...कभी सोचा है मैं रोज चांद-तारे लिए तेरे दहलीज पर खड़ा हूं। तुने कभी सिर उठाकर देखा ही नहीं तो तुझे अपने होने का यकीन दिलाऊं कैसे। सोशल मीडिया पर कंगना के इस कविता की जमकर तारीफ की जा रही है। 

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड इंस्टा तड़काबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल