लाइव न्यूज़ :

एली एवराम ने बताया अपने और हार्दिक पांड्या के रिश्ते का सच, जानिए क्या कहा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 12, 2018 16:35 IST

पिछले काफी वक्त से ही मीडिया रिपोर्ट्स में एली के हार्दिक को डेट करने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Open in App

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम के अफेयर की अफवाह काफी तेज हो रही है। हर जगह दोनों के रिश्ते को लेकर बात हो रही है। पिछले काफी वक्त से ही मीडिया रिपोर्ट्स में एली के हार्दिक को डेट करने के कयास लगाए जा रहे हैं। इन बात को हवा उस वक्त मिली जब हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या की शादी में एली पहुंची थीं। हार्दिक से अफेयर की बातों पर एली अवराम ने चुप्पी तोड़ी है और अपने रिश्ते की सच्चाई सबके सामने रखी है।

एक इंटरव्यू के दौरान जब एली से हार्दिक को डेट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैं और हार्दिक पंड्या सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं। हालांकि मुझे इस बात पर कुछ भी सफाई देने की जरूरत नहीं है। इन अफवाहों के बारे में बात करने से लोगों को फालतू खबरें बनाने का सिर्फ मौका मिलेगा। पिछले सालों में मेरे बारे में कितना कुछ गलत बोला गया है, मैंने कभी किसी भी बात पर नहीं बोला है।'

उन्होंने आगे कहा कि, एक-दूसरे से हमारा नाम जुड़ना अब मुझे बहुत आम बात लगता है, क्योंकि जब आप सेलिब्रिटी बन जाते हैं तो आपके बारे में ऐसी बातें होती रहती हैं। मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ बिल्कुल अलग रखना चाहती हूं। मैं लोगों को कितना भी चिल्लाकर कह लूं कि हार्दिक पंड्या मेरा सिर्फ दोस्त है, लेकिन लोग वहीं सच मानेंगे जो उनको मानना है।

हालांकि अभी एली के इस बयान के बाद में हार्दिक की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। देखने वाली बात तो यह होगी कि हार्दिक पंड्या पर जब इसपर सवाल किया जाएगा तो उनता क्या रिएक्शन होता है।

टॅग्स :हार्दिक पांड्याबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटMI vs KKR: 13 साल इंतजार और फल मीठा?, 2013 से लेकर 2020 के बीच 5 बार खिताब जीता, पहले मैच में हार का सिलसिला जारी, हार्दिक पंड्या ने कहा-रोहित और रिकलटन में दम

क्रिकेटMI VS KKR: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ने हार्दिक पांड्या के एक ओवर में ठोके 25 रन, VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!