लाइव न्यूज़ :

आखिरकार सनी देओल को क्यों दी गई है Y श्रेणी की सुरक्षा, यहां जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: December 16, 2020 09:50 IST

बॉलीवुड में ढाई किलों के हाथ वाले एक्टर सनी देओल को हाल ही में Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। सनी देओल को यह सुरक्षा केंद्र सरकार की ओर से प्रदान की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हजारों किसान 26 नवंबर से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जमा हैं।सनी देओल ने खुद को पंजाबी अभिनेता से कार्यकर्ता बने दीप सिद्धू के इस मुद्दे पर रुख से अलग किया है और कहा है कि उनका सिद्धू के बयान से कोई लेना-देना नहीं है।

भाजपा सांसद और अभिनेता सनी देओल को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से  Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सनी देओल को जो Y श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है, उसमें कुल 11 जवान होंगे, इनमें 2 पीएसओ भी शामिल हैं। हालांकि, सनी देओल के पास Y कैटेगरी की सुरक्षा पहले से ही मौजूद थी, लेकिन अब केंद्र सरकार के Y कैटेगरी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के मुताबिक इन्हें यह सुरक्षा दी है।

इससे पहले सनी देओल को राज्य सरकार की ओर से Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। इंटेलिजेन्स ब्यूरो की रिपोर्ट और थ्रेट परसेप्शन के आधार पर सनी देओल को केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा दी गई है। सनी देओल को सुरक्षा मुहैया कराने का एक और बड़ा कारण पंजाब के गुरदासपुर से उनका सांसद होना है। गुरदासपुर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास है। ऐसे में यहां हमेशा खतरा रहता है। 

इससे पहले किसान आंदोलन को लेकर सनी देओल ने एक बयान में कहा, ''मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ खड़ा हूं और हमेशा किसानों के साथ रहूंगा। हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के भले के बारे में सोचा है और मुझे यकीन है कि सरकार उनके साथ बातचीत करके सही नतीजे पर पहुंचेगी।''  इसके साथ ही देओल ने कहा कि दीप सिद्धू लंबे समय से मेरे साथ नहीं हैं, वह जो कुछ कह रहे हैं, उनकी किसी भी गतिविधि से मेरा कोई संबंध नहीं है। इस पोस्ट को लेकर सनी देओल को ट्विटर पर ट्रोल भी किया जा रहा है।

टॅग्स :सनी देओलकिसान विरोध प्रदर्शनबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!