लाइव न्यूज़ :

पैदल गांव जाने को मजबूर मजदूरों को देख छलका बॉलीवुड एक्टर का दर्द, कही दिल छू लेने वाली बात

By अमित कुमार | Updated: May 17, 2020 10:30 IST

पैदल चलने वाले मजबूर मजदूरों को लेकर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक ट्वीट किया है। एक्टर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने मजदूरों को घर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों का बड़ा तबका इस सेवा से वंचिंत दिखाई पड़ता है। कई लोग मजबूरी में अपने राज्य जाने के लिए जान जोखिम में डालकर पैदल ही निकल गए हैं।

लॉकडाउन की वजह से प्रवासी मजदूरों अपने घरवापसी के लिए अब भी पैदल चलने को मजबूर हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे साधनों के बाद भी कई प्रवासी मजदूरों को कई दिनों-दिनों तक ट्रेन और बसों का इतंजार करना पड़ा रहा है। देश की सड़कों पर आप प्रवासी मजदूरों की हकीकत देखने को मिल जाएगी। इन मजदूरों की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है। 

सड़कों पर चल रहे इन गरीब और बेसहारा लोगों को देखकर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इनका हौसला बढ़ाने का काम किया है। प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए सोनू लगातार मदद का हाथ बढ़ाते रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बस के जरिए कुछ मजदूरों को उनके घर भेजने का काम किया था। सोनू के इस काम की सब ने जमकर तारीफ भी की थी। 

हाल ही में सोनू का एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में सोनू सूद ने पैदल घर जा रहे मजदूरों को लेकर बड़ी बात कही है। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'था गुरूर तुझे लम्बा होने पे ए सड़क। गरीब के हौंसले ने तुझे पैदल ही नाप दिया।" प्रवासी मजदूरों को पिछले कुछ दिनों में कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने उन्हें घर भेजने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू जरूर कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद मजदूरों का बड़ा तबका इस सेवा से वंचिंत दिखाई पड़ता है। 

कई लोग मजबूरी में अपने राज्य जाने के लिए जान जोखिम में डालकर पैदल ही निकल गए हैं। ऐसे में इस तरह के लोगों की मदद के लिए सोनू सूद प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। बॉलीवुड की तरफ से अभी तक किसी भी एक्टर ने इस तरह का प्रयास नहीं किया था। लेकिन सोमवार 11 मई से सोनू सूद लगातार मजदूरों के लिए बसों की व्यवस्था करा रहे हैं। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!