लाइव न्यूज़ :

पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शख्स ने लगाई सोनू सूद ने मदद की गुहार, एक्टर ने किया घर पहुंचाने का वादा

By अमित कुमार | Updated: June 11, 2020 17:24 IST

सोनू सूद के इस दरियादिली को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। सोनू जितना संभव हो सकें जरूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया के जरिए इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद से अक्सर लोग मदद मांगते रहते हैं। हाल ही में सोनू के पास एक ऐसी गुजारिश आई है जिसे पढ़कर वह खुद इमोशनल हो गए। सोनू सूद ने अब तक जिस किसी से भी वादा किया है वो उन्होंने पूरा किया है।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की जितनी तारीफ की जाए कम है। वह लगातार लोगों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। सोनू सूदप्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर सामने आए हैं। हजारों लोगों को उनके घर पहुंचाने के बाद भी सोनू सूद इस काम को जारी रखा है। अनलॉक 1 होने के बाद से ट्रेन और बसों की सुविधा होते हुए भी सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद के लिए खड़े हैं। 

सोशल मीडिया के जरिए इस मुश्किल घड़ी में सोनू सूद से अक्सर लोग मदद मांगते रहते हैं। हाल ही में सोनू के पास एक ऐसी गुजारिश आई है जिसे पढ़कर वह खुद इमोशनल हो गए। एक यूजर ने सोनू को ट्वीट किया कर कहा, मेरे पड़ोसी सीताराम की पत्नी का होम टाउन वाराणसी में निधन हो गया है। वह अंतिम संस्कार के लिए बनारस जाने की कोशिश कर रहे हैं। वे तीन लोग हैं। कृपया उनकी मदद कीजिए। आपके अलावा हमारे सामने कोई और विकल्प नहीं है। 

इसके जवाब में सोनू ने लिखा, इस क्षति के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। उन्हें कल भेज दूंगा। वे जल्द अपने घर पहुंच जाएंगे। भगवान उन पर कृपा करें। सोनू सूद ने अब तक जिस किसी से भी वादा किया है वो उन्होंने पूरा किया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा सकती है कि सीताराम भी जल्द से जल्द अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाएंगे।

लॉकडाउन के कारण लोगों की जिंदगी पहले से काफी बदल गई है। प्रवासी मजदूरों के अलावा भी कई जिंदगियों पर लॉकडाउन ने अपना गहरा असर छोड़ा है। अब तक हजारों मजदूरों और छात्रों को उनके घर भेजने वाले सोनू सूद को अक्सर लोग अपनी परेशानी बताते रहते हैं। 

टॅग्स :सोनू सूदप्रवासी मजदूरबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!