लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सलमान खान का दमदार मैसेज, वीडियो देख घर से बाहर जाने से पहले दस बार सोचेंगे आप

By अमित कुमार | Updated: April 8, 2020 18:45 IST

कोरोना वायरस को हल्के में लेना किस तरह एक अच्छे खासे परिवार को तबाह कर सकती है। सलमान खान के इस वीडियो में बखूबी दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रितिक्रियाएं साझा कर रहे हैं।

कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। देश में फिलहाल 21 दिन का लॉकडाउन है, लेकिन इस लॉकडाउन के दौरान भी कुछ लोग घर से बाहर निकलने में कतरा नहीं रहे हैं। गैर-जरूरी चीजों के लिए ऐसे समय में घर से निकलना कितना महंगा पड़ सकता है, इस बात को समझाने का काम सलमान खान ने किया है। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर लोगों से घर में रहने की अपील की है। 

5 मिनट 26 सेकेंड के इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक छोटी सी गलती की वजह से हंसता-खेलता परिवार तबाह हो जाता है। एक्टर महेश मांजरेकर अपनी तीन बेटियों के साथ एक घर में रह रहे होते हैं। इस दौरान उनकी शराब और सिगरेट खत्म हो जाती है। बेटियां उन्हें घर से बाहर जाने के लिए मना करती हैं, लेकिन वह नहीं मानते और घर से बाहर निकल जाते हैं। 

इसके बाद वह घर आते हैं तो कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ती है। तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो जाती है। इतना ही नहीं महेश की वजह से उनकी बड़ी बेटी में भी कोरोना के लक्षण आ जाते हैं। इसके बाद उनका पूरा परिवार बिखर जाता है। कहानी में महेश ने अच्छी एक्टिंग की है। सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रितिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसलमान खानमहेश मांजरेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार