लाइव न्यूज़ :

गरीब और जरूरतमंदों की मदद करते हुए इस बॉलीवुड एक्टर की खुद की स्थिति हुई खराब, कहा- मैं लोन लेकर भी...

By अमित कुमार | Updated: April 20, 2020 15:36 IST

कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है और ऐसी स्थिति में कई लोगों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसे लोगों के पास खाने और रहने तक का कोई ठिकाना नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लॉकडाउन के शुरुआत से ही प्रकाश राज लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे हैं।

कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन की स्थिति बरकरार है। ऐसे में सबसे ज्यादा मुश्किल में दिहाड़ी मजदूर और गरीब परिवार हैं, जिनके पास खाने और रहने का कोई साधन नहीं है। हालांकि, सरकार इनके लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। इसके बावजूद हर शख्स तक सरकार की मदद पहुंचना कठिन काम लगता है। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड सेलेब्स भी लगातार ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 

एक्टर प्रकाश राज इन दिनों अपनी फाउंडेशन के जरिए गरीबों की मदद कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन में गरीबों की मदद करते-करते उनकी खुद की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है।  प्रकाश राज ने इस संबंध में एक ट्वीट किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "मेरे वित्तीय संसाधन घटते जा रहे हैं लेकिन हम लोन लेंगे और लोगों की मदद करेंगे। इस मुश्किल समय में इंसानियत का जिंदा रहना ज्यादा जरूरी है। अगर हम सलामत रहे तो मैं पैसे बाद में भी कमा सकता हूं।'

प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लॉकडाउन के शुरुआत से ही प्रकाश राज लगातार गरीब और जरूरतमंद लोगों को खाना खिला रहे हैं। इसके साथ ही वह अपने स्तर पर उनकी मदद भी कर रहे हैं। वहीं भारत में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़ कर 543 हो गई और संक्रमण के मामले बढ़ कर 17,265 हो गए। 

टॅग्स :प्रकाश राजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!