लाइव न्यूज़ :

अचानक बिगड़ी वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत, होटल पहुंची डाक्टरों की एक पूरी टीम

By अमित कुमार | Updated: December 20, 2020 12:51 IST

मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘कश्मीर फाइल्स’ की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान उनकी तबीयत खराब होने की खबर सामने आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमिथुन चक्रवर्ती तबीयत खराब होने के कारण उनके सीन की शूटिंग को रद्द कर दिया गया है।डॉक्टर्स ने मिथुन चक्रवर्ती को कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। लेकिन इसके बावजूद वह एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। अब खबर आ रही है कि शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई है। डॉक्टर्स की एक टीम उत्तराखंड के मसूरी में मिथुन की डांच में जुट गई है। जिस होटल में मिथुन ठहरे थे वहीं उनकी जांच की जा रही है। फिलहाल, उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। 

इससे पहले मिथुन ने पीठ का इलाज कराया था। एक साल तक इस बीमारी से उबरने के लिए मिथुन अपने ऊटी वाले घर में रह रहे थे। इस बीमारी का इलाज कराने के लिए उन्हें लॉस एंजेलिस भी जाना पड़ा था, जहां से वह ठीक होकर वापस मुंबई लौट आए थे, जिसके बाद वह टीवी शोज में नजर भी आने लगे थे। वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री पर बनीं फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ में नजर आए थे। 

वहीं, तबीयत नासाज होने की वजह से मिथुन ने राज्यसभा से भी इस्तीफा दे दिया था। मिथुन को साल 2009 में एक फिल्म में स्टंट करते वक्त चोट लगी थी। वह फिल्म संजय दत्त और इमरान खान के साथ 'लक' थी। इस फिल्म में शूटिंग के समय वह चॉपर से कूदे थे। इसी दौरान टाइमिंग खराब होने की वजह से वह नीचे गिर गए थे, जिसकी वजह से उन्हें पीठ में चोट लग गई थी।   

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम