लाइव न्यूज़ :

एक्टर मनोज बाजपेयी को आते थे डराने वाले कॉल्स, लोग नशे में कॉल करके उनको धमकी देते थे...

By वैशाली कुमारी | Updated: August 3, 2021 19:09 IST

इंटरव्यू में जब मनोज से पूछा गया कि क्या उन्हें वास्तविक जीवन में कोई डरावनी कॉल आई है, इस एक्टर ने जवाब देते हुए कहा,"ओह, कई बार"।

Open in App
ठळक मुद्देसत्या, कौन, पिंजर, गैंग्स ऑफ वासेपुर, स्पेशल-26 जैसी फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभाई।सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।कभी-कभी लोग नशे में कॉल करके मेरा मजाक भी बनाते थे। 

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह कई बार बुली और धमकी भरे कॉल्स का शिकार हो चुके हैं, कई बार उनके पास लोग नशे में कॉल करके उनको धमकी देते थे और उनका मजाक बनाते थे।

बता दें कि हाल ही में आने वाली फिल्म "डायल 100"में मनोज बाजपेयी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। जिसमें इनको एक दुखी माँ का कॉल जाता है, जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने की माँग करती है। फिल्म "डायल100" 6 अगस्त को ZEE5 , OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

इसी दौरान ई-टाइम के साथ Zoom पर एक इंटरव्यू में जब मनोज से पूछा गया कि  क्या उन्हें वास्तविक जीवन में कोई डरावनी कॉल आई है, इस एक्टर ने जवाब देते हुए कहा,"ओह, कई बार।" इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होनें आगे बताया कि मेरे करियर के शुरुआती दौर में, मैं हर कॉल उठाता था और कुछ कॉल अजीब समय पर आया करते थे, जिसमें लोग मुझे धमकाते थे, कभी मेरी कॉस्ट का मजाक बनाते थे, कभी-कभी लोग नशे में कॉल करके मेरा मजाक भी बनाते थे। लेकिन  अब मैं शाम 7:30 बजे कोई कॉल नहीं उठाता।

उन्होंने कहा कि, आज देर शाम आपसे बात कर रहा हूं क्योंकि यह मेरी जॉब है और यही मुझे करना है। नहीं तो मैं 7:00-7:30 बजे के बाद अपने फोन को साइलेंट करके दूर रख देता हूं| बता दें कि मनोज ने 1994 में "बैंडिट क्वीन" के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने सत्या, कौन, पिंजर, गैंग्स ऑफ वासेपुर, स्पेशल-26 जैसी फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभाई।

वहीं मनोज बाजपेई को कैन यू हियर  इट?,  द फैमिली मैन-2 और  एंथोलॉजी -2  जैसी सीरीज में भी दर्शकों का खुब प्यार मिला है। मनोज को इस साल की शुरुआत में उनके करियर के तीसरे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिल्म "भोसले" में इनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!