लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से बचने के लिए कार्तिक आर्यन ने अपनाया ये तरीका, 'भूल भुलैया 2' के सेट से वीडियो आया सामने

By अमित कुमार | Updated: March 13, 2020 14:16 IST

इस वीडियो को शेयर करते हुए भी कार्तिक सभी को इस वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही वह सभी से हैंड वाश करने की बात भी कह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले जाह्नवी कपूर के साथ कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर काफी सुर्खियों में रही थी।भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 75 है। इनमें कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत का मामला भी शामिल है।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म के सेट से कार्तिक अक्सर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कार्तिक का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाकर घूम रहे हैं। इतना ही नहीं कार्तिक के साथ टीम के बाकी लोग भी कोरोना की डर से काफी सर्तक दिखाई दे रहे हैं। 

इस वीडियो को शेयर करते हुए भी कार्तिक सभी को इस वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसके साथ ही वह सभी से हैंड वाश करने की बात भी कह रहे हैं। कुछ दिन पहले जाह्नवी कपूर के साथ कार्तिक आर्यन की एक तस्वीर काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों ही कलाकार इस तस्वीर में अपने चेहरे को ढकते हुए लोगों से कोरोना से बचने की अपील कर रहे थे। 

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 75 है। इनमें कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत का मामला भी शामिल है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कर्नाटक के कलबुर्गी का रहने वाला यह व्यक्ति हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने बृहस्पतिवार को बताया था कि जांच रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के छह मामले

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के छह मामले सामने आ चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में 10, कर्नाटक में पांच, महाराष्ट्र में 11 और लद्दाख में तीन लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश और पंजाब में एक-एक मामला सामने आया है। 

केरल में 17 मामले सामने आए 

केरल में 17 मामले सामने आए हैं। इनमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जिन्हें पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि देश में 75 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इनमें इटली के 16 पर्यटक जबकि कनाडा का एक नागरिक हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकार्तिक आर्यनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!