लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सियासत पर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, लिखा- अगर उद्धव ठाकरे सीएम बने तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 28, 2019 13:42 IST

कमाल इस प्रकरण पर पहले भी अपनी राय रख चुके हैं। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में बताया कि अगर उद्धव ठाकरे सीएम बने तो महाराष्ट्र के लोग बहुत भाग्यशाली होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपीऔर कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे।

महाराष्ट्र में शिवसेना-एनसीपीऔर कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। ऐसे में उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे। शिवसेना से जहां सीएम नेता होगा तो वहीं एनसीपी से डिप्टीसीएम उम्मीदवार होने की उम्मीद की जा रही है। तीनों पार्टियों की बैठक के दौरान कांग्रेस को स्पीकर का पद देने पर सभी ने सहमति बनाई है। अब इस पर एक्टर कमाल आर खान ने अपनी टिप्पणी दी है।

कमाल इस प्रकरण पर पहले भी अपनी राय रख चुके हैं। कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में बताया कि अगर उद्धव ठाकरे सीएम बने तो महाराष्ट्र के लोग बहुत भाग्यशाली होंगे। कमाल सोशल मीडिया पर अपनी बात बेवाक तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं।

कमाल का ट्वीट सोशल मीडिया पर छा गया है। इस पर  लोग जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमाल ने लिखा है कि उद्धव ठाकरे शिवसेना से हैं, लेकिन उनकी सोच काफी नई और मॉडर्न है। वो ही एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने मेरी फिल्म देशद्रोही को मुंबई में रिलीज होने में मेरी मदद की। वो हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को एक नजरों से देखते हैं। अगर वह सीएम बनेंगे तो महाराष्ट्र के लोग काफी भाग्यशाली होंगे।

महाराष्ट्र में सरकार में तेजी से हुए सत्ता परिवर्तन के बाद हर कोई चौंका हुआ है। तमाम उठा पटक के बाद अब राज्य में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की सरकार एक साथ बनने जा रही है। ऐसे में शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। 

बीते रविवार को देवेंद्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और इसके बाद से ही वहां राजनीतिक कोहराम मचा हुआ है। देवेंद्र फड़नवीस के साथ एनसीपी नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।  

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?